संपादकीय विशेष: नशा मुक्ति केंद्र या अपराधियों की जेलखाना प्रयोगशाला? लेखक: अवतार सिंह बिष्ट, संवाददाता – शैल ग्लोबल टाइम्स / हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स।         रुद्रपुर, उत्तराखंड

उत्तराखंड की शांत वादियों में बढ़ती नशे की लत के खिलाफ खोले गए नशा मुक्ति केंद्र, अब खुद अपराध और अमानवीयता के केंद्र बनते जा रहे हैं। प्रेमनगर, देहरादून में […]

सुप्रीम कोर्ट ने VD सावरकर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को फटकार लगाई है। राहुल गांधी की टिप्पणी को ‘गैरजिम्मेदाराना’ बताया। सुप्रीम कोर्ट ने सावरकर के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए मानहानि मामले में राहुल गांधी को जारी समन को रद करने से इनकार करने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से कहा, उन्होंने हमें आजादी दिलाई और आप उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कांग्रेस नेता […]

जम्मू-कश्मीर, भारत – घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक और निर्णायक ऑपरेशन जारी है। ताज़ा अपडेट बांदीपुरा से है, जहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी अल्ताफ लल्ली को मार गिराया गया है।

यह ऑपरेशन उस समय शुरू किया गया जब खुफिया इनपुट मिला कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। इस दौरान दो जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के […]

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह घटना बांदीपुरा के कुलनार बाजीपुरा इलाके में हुई जहां सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

घेराबंदी के दौरान आतंकवादियों ने की गोलीबारी Bandipora Encounter in Jammu Kashmir: जानकारी के अनुसार जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर […]

संपादकीय;उत्तराखंड @25: नेतृत्व की कसौटी पर आंदोलन की भावना, और धामी सरकार की दिशा

लेखक: अवतार सिंह बिष्ट, वरिष्ठ संपादक, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स / शैल ग्लोबल टाइम्स उत्तराखंड राज्य की स्थापना कोई सामान्य प्रशासनिक घटना नहीं थी। यह एक जनांदोलन से उपजा वह संकल्प […]

कैलाश मानसरोवर यात्रा साल 2025 में 30 जून से शुरू होने वाली है। बड़ी संख्या में भक्त शिव जी के निवास स्थान कैलाश की यात्रा पर इस साल जाएंगे। कैलाश न केवल हिंदू धर्म के लोगों के लिए पवित्र धार्मिक स्थान है, बल्कि बौद्ध, जैन और सिख धर्म के लोग भी इस स्थान को पवित्र मानते हैं।

स्वर्ग का द्वार कहे जाने वाले कैलाश पर्वत में कई ऐसे रहस्य भी हैं जिनसे वैज्ञानिक भी अब तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। आज हम आपको इन्हीं रहस्यों के […]

राज्य के उप निरीक्षक स्तर के 58 थाने अब कोतवाली बन गए हैं। कैबिनेट द्वारा इस संबंध में स्वीकृत प्रस्ताव पर गृह विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब राज्य में इंस्पेक्टर स्तर के थानों की संख्या 112 हो जाएगी।

प्रदेश में भारत न्याय संहिता में दी गई व्यवस्था के अनुसार अहम घटनाओं की जांच निरीक्षक स्तर से होनी है। राज्य में अभी तक निरीक्षक स्तर के 54 थाने हैं। […]

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी, जिसमें आतंकवादियों के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस ने मोहम्मद रफीक, मुख्तार अहमद, रईस अहमद और मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया गया। यह मामला गुरुवार (24 अप्रैल 2025) का है। यह मामला बांदीपोरा का है। इस सूचना […]

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी अब आर या पार के मूड में है। हमले के बाद से ही सेना लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। इस दौरान बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में सेना ने लश्‍कर के टॉप कमांडर को मार गिराया है।

इस एनकाउंटर में दो जवान भी जख्‍मी हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में बीते मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ,जिससे बाद पूरे देश में आक्रोश है. यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए.

यहां मारे गए लोगों को परिजनों और जो लोग बाल- बाल बचे उनकी आपबीती डरा देने वाली है. ‘ढाबे वाले ने खाने में डाल दिया ज्यादा नमक’ इन्हीं पर्यटकों में […]