IIट्रैक पर लगा सीसीटीवी भी ले भागे बदमाश, पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रही हैIट्रेनों में हुई लूटपाट की घटना को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है।

घटना को लेकर पुलिस की शक की सुई बावरिया गिरोह की ओर घूम रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।IIIIशुक्रवार तड़के पहले गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन […]

हल्द्वानी में युवकों ने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कार से टक्कर मारने के बाद साथी युवक का सिर फोड़कर धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया। घायल युवक की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड 2- नैनीताल जिले में महिलाओं के साथ हिंसा और मारपीट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते […]

अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट वाले मामले में बिभव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उस FIR में बिभव पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, मारपीट से लेकर गाली-गलौज तक का जिक्र किया गया है।हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

अब क्योंकि शिकायत दर्ज हो चुकी है, ऐसे में पुलिस ने जांच और बिभव की तलाशी के लिए 10 टीमें भी बना डाली हैं। मुश्किल में फंसे बिभव ये 10 […]

विपक्षी नेता के रूप में लालकृष्ण आडवाणी अक्सर अपनी सार्वजनिक सभाओं में एक कहानी से दर्शकों को मुग्ध कर देते थे। यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में थी जिसने एक राजा के सामने झूठ बोला था।हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

राजा ने उसे दंडित करने का फैसला किया और दो विकल्प दिए: या तो 100 प्याज खाओ या महल के सुरक्षा कर्मी द्वारा 100 कोड़े की मार सहो। भ्रमित और […]

देहरादून, 13 मई  अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड एपी अंशुमान ने चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की अत्यधिक भीड़ के दृष्टिगत जनपद प्रभारियों की ओर से सुचारू यातायात को लेकर बैठक कर तैयारियां परखी।

अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निदेशक यातायात, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी, चारधाम यातायात उत्तराखंड, वरिष्ठ/पुलिस […]

Cyber Crime: तेलंगाना, राजस्थान, बिहार और हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी साइबर ठगी का हाट स्पाट बनती जा रही है। साइबर ठगी से जुड़े कई गिरोह उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

गिरोह में अधिकतर अन्य राज्यों से पढ़ने के लिए दून आने वाले छात्र हैं, जो कि खर्चे पूरे करने के लिए इस काम में शामिल हो रहे हैं। पुलिस पहले […]

रूद्रपुर जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में बृहस्पतिवार रात मित्र पुलिस की दबंगई और अनुशासनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आया। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में चौकी के सिपाही अन्य बाहरी लोगों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। इसी बीच 112 पर आई मारपीट की सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को चौकी उठा लाये। जब उसकी पैरवी करने कुछ लोग पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत पर जब पुलिस के अधिकारी चौकी में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। इस पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने सख्ती से एक्शन लेकर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबत कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतरामपुर चौकी की बैरक में बीती रात चौकी के सिपाही शराब पी रहे थे। इसी बीच 112 पर सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। मारपीट में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने की सूचना थी। इस सूचना पर पतरामपुर चौकी से सिपाही सचिन और अनिल मोके पर पहुंचे और एक पक्ष के मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को चौकी उठा लाये। कुछ देर बाद मंगल सिंह पक्ष के कुछ लोग उसकी पैरवी करने चौकी पहुंच गये। इनमें कुछ सभ्रांत लोग भी थे। पैरवी करने पहुंचे लोगों पर कांस्टेबल सचिन आग बबूला हो गया, उसने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनके साथ मारपीट की। सचिन द्वारा की जा रही मारपीट पर सिपाही अनिल और बिना किसी सूचना के वहां पहुंचा दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी मूकदर्शक बना रहा।दोनों ने कोई बीच बचाव नहीं किया। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने चौकी में हुए इस वाकये की शिकायत तुरंत एएसपी, सीओ और कोतवाल से की। जिस पर रात को ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जब चौकी का नजारा देखा तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। चौकी की बैरक में शराब की पार्टी चल रही थी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल कराया तो वह नशे में था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने पिछले तीन दिनों से बिना अनुमति चौकी से गायब चल रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा सहित चौकी के सिपाही सचिन और अनिल एवं दोराहा चौकी के सिपाही सुभाष चौधरी को भी निलंबित कर दिया। एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चौकी की बैरक में बाहरी लोगों के साथ महफिल जमाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लोगों के साथ बदसलूकी करना कतई सहन नहीं किया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टेªनिंग के नाम पर पिछले तीन दिनों से चौकी से गायब है। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी लापरवाही चौकी इंचाज की है। चौकी इंचार्ज के गायब होने से ही उनके अधीनस्थों के हौंसले बुलंद हैं। एसएसपी ने कहा कि जब शिकायत के बाद टीम पतरामपुर चौकी पहुंची तो वहां पर मौजूद दो बाहरी लोग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चौकी में चल रही महफिल में दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी अवैध तरीके से वहां गया था उसने चौकी इंचार्ज कोई सूचना दी नहीं दी थी। इसको लेकर दोराहा चौकी इंचार्ज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मामले की जांच सीनियर अधिकारी द्वारा की जायेगी। जिन लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है अगर वो चाहेंगे तो उनकी ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।

 Dehradun Crime: दारोगा की बेटी की हत्या मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच, दोस्तों पर भी घूमी शक की सुईं पुलिस को अंदेशा है कि युवती की हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस ने जांच का दायरा बढाते हुए आरोपित युवक शैलेंद्र भट्ट के दोस्तों से भी पूछताछ की है। हत्याकांड वाले रात शैलेंद्र के साथ मौजूद उसके दोस्त से घटनाक्रम के बारे में गहनता से पूछताछ की गई।

हत्याकांड को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। दरअसल, तीन पानी हाथी अंडर पास के नीचे जिस जगह आरती की लाश मिली वहां पर आपसी संघर्ष के […]

पांच साल से लंदन की जेल में बंद भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी ने मंगलवार को एक नई जमानत याचिका दायर की. लेकिन ब्रिटेन के एक जज ने इसे खारिज कर दिया. यह पांचवीं बार है जब नीरव मोदी की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

जज ने कहा कि उसके अभी भी न्याय से बचने का ‘पर्याप्त खतरा’ है. भारत को प्रत्यर्पित करने के खिलाफ अपना केस हार चुका नीरव मोदी भारत में धोखाधड़ी और […]

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के 45 बड़े बकायेदार 83 करोड़ 69 लाख रुपये का कर्ज दबाये बैठे हैं। बैंक कई बार ऋण जमा करने के लिए इन बकायेदारों को नोटिस भेज चुका है। अब इनके खिलाफ सरफेसी की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की मुख्य शाखा हल्द्वानी के 18 बकायेदारों के खिलाफ सरफेसी की कार्रवाई चल रही है। इनमें 11 की संपत्ति सरफेसी की धारा 13 (4) के तहत […]