रूद्रपुर, 13 मई,2024/ पेयजल संकट एवं दैवीय आपदा बाढ़ से निपटने के लिए अमल शुरू। सोमवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आपदा न्यूनीकरण कार्य की स्वीकृति हेतु उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें जनपद में 257.88 लाख की 34 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गयी।गत दिनों सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में पेयजल एवं आपदा संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य के प्रस्ताव आगणनों की जांच एवं स्वीकृति हेतु बैठक हुई, जिसमें सिंचाई विभाग के तीनों खण्डों द्वारा आपदा न्यूनीकरण कार्योे के कुल 56 आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत किए गये। समिति द्वारा प्रस्तुत आगणन प्रस्तावों की जांच कर प्राथमिकता एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। सिंचाई खण्ड रूद्रपुर के 15 में से 9 प्रस्ताव धनराशि 71.60 लाख, सिंचाई खण्ड काशीपुर के 20 प्रस्ताव में से 10 प्रस्ताव धनराशि 85.28 व सिंचाई खण्ड सितारगंज के 21 आपदा न्यूनीकरण प्रस्ताव में से 15 प्रस्ताव धनराशि 01 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को आपदा न्यूनीकरण हेतु स्वीकृत सभी कार्यों के एक सप्ताह कंे भीतर टेंडर लगाकर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आपदा न्यूनीकरण हेतु नदी-नालों की जो डिसिल्टिंग करायी जायेगी, उस सिल्ट की तुरंत नीलामी कराने के निर्देश भी संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने तहसील सितारगंज में स्थित अरविन्द नगर एवं झाड़ी गाँव में जलभराव के निदान हेतु वन देवी मन्दिर से ग्राम गोठा तक सूखी/बैगुल नदी के जलप्रवाह का डायवर्जन कार्य हेतु 96.63 लाख की स्वीकृति देते हुए 10 लाख की धनराशि की सैद्धांतिक स्वीकृति दी साथ ही शेष धनराशि की मांग हेतु विभागाध्यक्ष सिंचाई, सचिव सिंचाई व सचिव आपदा को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, लो.नि.वि. हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी, पी.सी. पाण्डे, दीक्षांत गुप्ता, पेयजल निगम ज्योति पालनी, डीडीएमओ उमा शंकर नेगी आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

रूद्रपुर, 13 मई,2024/ पेयजल संकट एवं दैवीय आपदा बाढ़ से निपटने के लिए अमल शुरू। सोमवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आपदा न्यूनीकरण कार्य की स्वीकृति हेतु उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें जनपद में 257.88 लाख की 34 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्यों को स्वीकृति दी गयी।गत दिनों सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में पेयजल एवं आपदा संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य के प्रस्ताव आगणनों की जांच एवं स्वीकृति हेतु बैठक हुई, जिसमें सिंचाई विभाग के तीनों खण्डों द्वारा आपदा न्यूनीकरण कार्योे के कुल 56 आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत किए गये। समिति द्वारा प्रस्तुत आगणन प्रस्तावों की जांच कर प्राथमिकता एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी। सिंचाई खण्ड रूद्रपुर के 15 में से 9 प्रस्ताव धनराशि 71.60 लाख, सिंचाई खण्ड काशीपुर के 20 प्रस्ताव में से 10 प्रस्ताव धनराशि 85.28 व सिंचाई खण्ड सितारगंज के 21 आपदा न्यूनीकरण प्रस्ताव में से 15 प्रस्ताव धनराशि 01 करोड़ की स्वीकृति दी गयी।जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंताओं को आपदा न्यूनीकरण हेतु स्वीकृत सभी कार्यों के एक सप्ताह कंे भीतर टेंडर लगाकर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आपदा न्यूनीकरण हेतु नदी-नालों की जो डिसिल्टिंग करायी जायेगी, उस सिल्ट की तुरंत नीलामी कराने के निर्देश भी संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने तहसील सितारगंज में स्थित अरविन्द नगर एवं झाड़ी गाँव में जलभराव के निदान हेतु वन देवी मन्दिर से ग्राम गोठा तक सूखी/बैगुल नदी के जलप्रवाह का डायवर्जन कार्य हेतु 96.63 लाख की स्वीकृति देते हुए 10 लाख की धनराशि की सैद्धांतिक स्वीकृति दी साथ ही शेष धनराशि की मांग हेतु विभागाध्यक्ष सिंचाई, सचिव सिंचाई व सचिव आपदा को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा गौरव पांडेय, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, लो.नि.वि. हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी, पी.सी. पाण्डे, दीक्षांत गुप्ता, पेयजल निगम ज्योति पालनी, डीडीएमओ उमा शंकर नेगी आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

कुमाऊ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,

कुमाऊ प्रदेश स्तरीय सम्मेलन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी/श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बाजपुर का शपथ ग्रहण समारोह […]

दिल्ली/ किच्छा:- गुजरात के बड़ोदरा के दहेज में स्थित इ-पैक फैक्ट्री में टैंक फटने से 20 लोग झुलस गए, हादसे में वार्ड चार बंडीया किच्छा निवासी सूरज पुत्र राजकुमार व विशाल पुत्र कल्याण राय दो लड़के झुलस गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शोक व्यक्त किया।लोकसभा चुनाव में उत्तरी पूर्वी लोकसभा के दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में प्रवासी प्रभारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत पार्टी ने उन्हें दिल्ली चुनाव प्रचार में जिम्मेदारी दी है, किच्छा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा टेलीफोन से अवगत कराया कि कल गुजरात में प्राइवेट फैक्ट्री में हुए हादसे में किच्छा के बंडीया निवासी दो बच्चों की जान चली गई है उक्त संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवारों से बात की जिस पर परिजनों ने अवगत कराया की गुजरात से मृतक बच्चों का शव लाने में कठिनाई हो रही है, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उक्त हादसे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया एवं मृतक के शव को घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव रणजीत सिंह एवं शैलेश बगोंली को गुजरात सरकार में वार्ताकर दोनों मजदूरों के शव को किच्छा पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद सचिव आपदा से टेलिफोनिक वार्ता हुई जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों शव को हवाई जहाज से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर शाम तक पहुंचाने की संभावना है तथा सरकारी व्यवस्था से शव को देहरादून से बंडीया किच्छा भिजवाया जाएगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि दुःखद घटना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार पूरे घटनाक्रम का निगरानी की जा रही है, पीड़ित परिवार के साथ हम सभी खड़े है एवं परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सतत कृषि उत्पादन को समृद्ध बनाने हेतु पुनर्याेजी कृषि पद्धतियों को अपना कर कृषि आय में वृद्धि।रूद्रपुर 10 मई, 2024/सू0वि0- जनपद में पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को अपनाने वाले किसानों के लिए कार्बन वित्त परियोजना पर स्थानीय हितधारक परामर्श पर वराहा क्लाइमेट एजी कम्पनी एवं कृषि विभाग के सहयोग से विकास भवन सभागार रुदपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वराहा क्लाइमेट एजी कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक धीरज भट्ट ने बताया की कृषक, पुनर्याजी कृषि पद्धतियों जैसे धान की सीधी बीजाई. जैविक खेती, दलहनी फसलों की खेती, फसल अवशेष प्रबन्धन, जीरो टिलेज, जैविक खेती के द्वारा कार्बन क्रेडिट अर्जित कर अतिरिक्त कृषि आय प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही जो किसान अपने खेतों में किसी प्रकार की पुनर्याेजी खेती का अभ्यास कर रहे है।हितधारक परामर्श बैठक में धीरज भट्ट ने बताया कि कार्बन क्रेडिट क्या होते है? कैसे बनते है? तथा इसके क्या लाभ है? और किसान कैसे इस परियोजना के साथ जुड़ सकते है? इस सब बातों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल विविधता, और पर्यावरण को उद्धरण करने के लिए आधुनिक कृषि तकनीको पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कृषि नवाचार को बढ़ावा देने और सतत समृद्ध कृषि विकास को प्रोत्साहित करने में सहयोग और साझेदारी की महत्वता को उजागर किया। साथ ही श्री भट्ट के द्वारा अवगत कराया गया, कि परियोजना की प्रचार-प्रसार हेतु विकास खण्ड स्तर पर भी बैठकों का आयोजन कराया जायेगा, जिससे इस परियोजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक कृषकों को जोड़ कर सत्त कृषि उत्पादन कर कृषि आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी किया जा सके।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ ए.के. वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी संगीता आर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, सहित सहायक आयुक्त गन्ना विभाग, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, एन आर […]

रूद्रपुर जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में बृहस्पतिवार रात मित्र पुलिस की दबंगई और अनुशासनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आया। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में चौकी के सिपाही अन्य बाहरी लोगों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। इसी बीच 112 पर आई मारपीट की सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को चौकी उठा लाये। जब उसकी पैरवी करने कुछ लोग पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत पर जब पुलिस के अधिकारी चौकी में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। इस पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने सख्ती से एक्शन लेकर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबत कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतरामपुर चौकी की बैरक में बीती रात चौकी के सिपाही शराब पी रहे थे। इसी बीच 112 पर सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। मारपीट में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने की सूचना थी। इस सूचना पर पतरामपुर चौकी से सिपाही सचिन और अनिल मोके पर पहुंचे और एक पक्ष के मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को चौकी उठा लाये। कुछ देर बाद मंगल सिंह पक्ष के कुछ लोग उसकी पैरवी करने चौकी पहुंच गये। इनमें कुछ सभ्रांत लोग भी थे। पैरवी करने पहुंचे लोगों पर कांस्टेबल सचिन आग बबूला हो गया, उसने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनके साथ मारपीट की। सचिन द्वारा की जा रही मारपीट पर सिपाही अनिल और बिना किसी सूचना के वहां पहुंचा दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी मूकदर्शक बना रहा।दोनों ने कोई बीच बचाव नहीं किया। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने चौकी में हुए इस वाकये की शिकायत तुरंत एएसपी, सीओ और कोतवाल से की। जिस पर रात को ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जब चौकी का नजारा देखा तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। चौकी की बैरक में शराब की पार्टी चल रही थी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल कराया तो वह नशे में था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने पिछले तीन दिनों से बिना अनुमति चौकी से गायब चल रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा सहित चौकी के सिपाही सचिन और अनिल एवं दोराहा चौकी के सिपाही सुभाष चौधरी को भी निलंबित कर दिया। एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चौकी की बैरक में बाहरी लोगों के साथ महफिल जमाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लोगों के साथ बदसलूकी करना कतई सहन नहीं किया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टेªनिंग के नाम पर पिछले तीन दिनों से चौकी से गायब है। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी लापरवाही चौकी इंचाज की है। चौकी इंचार्ज के गायब होने से ही उनके अधीनस्थों के हौंसले बुलंद हैं। एसएसपी ने कहा कि जब शिकायत के बाद टीम पतरामपुर चौकी पहुंची तो वहां पर मौजूद दो बाहरी लोग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चौकी में चल रही महफिल में दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी अवैध तरीके से वहां गया था उसने चौकी इंचार्ज कोई सूचना दी नहीं दी थी। इसको लेकर दोराहा चौकी इंचार्ज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मामले की जांच सीनियर अधिकारी द्वारा की जायेगी। जिन लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है अगर वो चाहेंगे तो उनकी ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।

काशीपुर, 09 मई,2024- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जनपद में कहीं भी पेयजल संकट न हो इस हेतु अधिकारी सक्रियता से कार्य करें व सभी पेयजल महकमे के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें व पेयजल सम्बंधित समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइनों की लीकेज तुरन्त ठीक करायें व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं हैं उन्हें त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण कराएं।उन्होंने कहा गर्मी का सीजन है इसीलिए शहरों में जन साधारण के शीतल पेयजल हेतु प्याऊ व वॉटर कूलर लगाए जाएं यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने बताया कि बताया कि जनपद में 12,123 हेण्ड पम्प हैं जिसमें से 11,578 हेण्ड पम्प सुचारू है, तथा 545 हेण्ड पम्प खराब है जिन्हें शीघ्र ही ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अर्बन क्षेत्रों में हेण्ड पम्प प्राथमिकता से बनाये जाएंगे, उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशनके अंतर्गत 604 राजस्व ग्रामों हेतु 333 पेयजल योजनाएं बनाई जा रही हैं। सभी योजनाओं के कार्य आगामी माह अगस्त तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत नगर निगम काशीपुर में 6 जोनों के लिए सात नलकूप का निर्माण व 6 उच्च जलाशय के निर्माण किया जा रहा है जिसमें से 5 जोन कार्य पूर्ण कर जल संस्थान को हस्तांरित कर दिए गए हैं जबकि जोन 8 का योजना निर्माण पूर्ण हो चुका है, ट्रायल टेस्टिंग कार्य प्रगति पर हैं। इसी तरह अमृत योजना के अंतर्गत नगर निगम रुद्रपुर में 5 जोन में पेयजल योजना कार्य पूर्ण हो चुका है व जल आपु6सुचारू कर दी गई है। योजना हस्तांतरण कार्य गतिमान है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत नगर पालिका खटीमा के वार्ड नं 3, 4, 5 हेतु बन्डिया पेयजल योजना कार्य पूर्ण कर पेयजल सुचारू कर दिया गया है तथा उमरू खुर्द पेयजल योजना व महुलिया पेयजल कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 3 करोड़ के 17 आपदा न्यूनीकरण कार्य चिन्हित कर टेंडर कर दिए गए हैं तथा 51 बाढ़ आपदा न्यूनीकरण कार्य चिन्हित किये गए हैं इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ धनराशि की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षा काल से पूर्व बाढ़ आपदा न्यूनीकरण हेतु नदी-नालों की डी सिल्टिंग कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वनाग्नि के 65 मामले हुए जिन पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया था।नगर आयुक्त काशीपुर ने बताया कि नगर निगम काशीपुर में पानी की कोई समस्या नहीं है, 347 हेण्ड पम्प सुचारू है। उन्होंने बताया कि जनता को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम, छत्री चौराहा, गैस गोदाम, चैती मोड़, टांडा तिराहा में वॉटर कूलर स्थापित किये गए हैं जबकि रोडवेज में शीघ्र वॉटर कूलर स्थापित किया जाएगा।उपजिलाधिकारी बाजपुर ने बताया कि बाजपुर क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं है मगर वर्षाकाल में लेवड़ा नदी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसीलिए उसकी डी- सिल्टिंग व तटबन्ध मरम्मत कार्य आवश्यक है।बैठक में एसएसपी मंजुनाथ टीसी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एएसपी अभय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, सीओ अनुषा बडोला, नगर आयुक्त विवेक राय, उपयुक्त नगर रोहिताश शर्मा, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम मृदुला सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तरुण शर्मा, डीएसटीओ नफील जमील, डीडीएमओ, उमा शंकर नेगी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को यहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्र्देश दिये। बाद में उन्होंने वन विकास निगम के दिवंगत अध्यक्ष कैलाश चन्द्र […]

रुद्रपुर,नागेंद्र भट्ट।MD swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स एवं बिल्डर ने जो आरोप लगाए हैं पूरी तरह से फर्जी है। मेने 95% प्लांट जो की। swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स md नागेंद्र भट्ट के द्वारा निर्मित कॉलोनी में प्लांट मेरे द्वारा बेचे गए । सभी प्लांट खरीदने वालों ने नागेंद्र भट्ट md swarnika,स्वर्णिका को नगद ,अकाउंट में पेमेंट दिया। क्योंकि मैं प्रत्येक प्लांट पर कमीशन के बेस पर कार्यरत था। नागेंद्र भट्ट के खाते से प्रत्येक प्लांट की कमीशन मेरे खाते में आती रही। अंकित बोस ने आय से अधिक संपत्ति का भी लगाया ज्ञानेंद्र भट्ट md स्वर्णिका ज्वेलर्स पर आरोप , हल्द्वानी में केएफसी के पास करोड़ों का फ्लैट, रुद्रपुर में swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स जो पूर्व में पीसी ज्वेलर्स के नाम से था ,हल्द्वानी में गुरु रतन केंद्र ज्वेलर्स , रुद्रपुर स्थित टाइटन शोरूम बिल्डिंग करोड़ों में सौदा,25 अप्रैल को खटीमा में swarnika,स्वर्णिका ज्वेलर्स के नाम से नए भाग्य शोरूम का उद्घाटन , एवं 1000 करोड़ से अधिक की संपत्ति विभिन्न रिश्तेदारों के नाम। ED की कार्रवाई मुझ पर नहीं नागेंद्र भट्ट पर होनी चाहिए। अंकित बोस…..क्रमश पार्ट 1

Ankit Bose  वर्तमान में जयनगर स्थित आलीशान परिसर आफिस से अपने सभी कारोबार को चला रहा है और 95% अंकित बोस के द्वारा बेचे गए प्लाट की रजिस्ट्री खुद नागेंद्र […]

रूद्रपुर 07 मई, 2024-जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कल्याणी, बहल्ला, ढेला नदियों में हो रहे प्रदुषण को रोकने के लिये ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होने जल निगम के अभियंताओं को निर्देश दिये कि जनपद में बन रहे एसटीपी प्लान्ट का निर्माण सयमबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसटीपी निर्माण से सम्बन्धित विस्तृत रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में नदियों की विशेष परिस्थितियों के कारण बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों का डाटा संकलित करने निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने नगर आयुक्त तथा नगर पालिकाओं/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि नालियों को बरसात से पहले सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति न हो। उन्होने नगर निगम रूद्रपुर व अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी को टीम लगाकर 15 मई से 15 जून 2024 तक सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में पुराना लीगेसी वेस्ट पड़ा हो, उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जाये और पुराने कूड़े के निस्तारण की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अवगत कराये साथ ही सीवेज जनरेशन तथा निस्तारण की स्थिति से भी अवगत कराया जाये। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले सोलिड एवं लिक्विड वेस्ट आदि के निस्तारण के लिये सम्बन्धित औद्योगिक इकाईयों को चिन्हित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने डीएफओ निर्देश दिये कि उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिचांई, जल निगम, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बार्ड, आरएम सिडकूल, सहायक नगर आयुक्त की संयुक्त कमेटी बनाये जो प्रदूषण करने वाले संस्थानों, शहरो आदि का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में कितने घर है व कितनी जनसंख्या है और कितना कूडा़ एकत्र हो रहा है उसकी पूरी डिटेल बनाकर प्रस्तुत करेें ताकि पता चल सकें कि जनसंख्या के मानक के आधार पर कूड़ा एकत्र हो रहा है या नही।

बैठक में डीएफओ उमेश चन्द्र तिवारी, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नरेश गोस्वामी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, नामित सदस्य पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ0 […]

रूद्रपुर 06 मई, 2024- जिला मजिस्टेªट उदयराज सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों/श्रोतो से ज्ञात हुआ है कि जनपद में फसल कटाई के उपरांत खाली खेतों में गेहूं/धान की बची हुई (अवशेष)/चारा आदि को जलाया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण/वातावरण प्रदूषित होता है वही बुजुर्गो, छोटे बच्चों के साथ ही आम जनमानस को भी श्वांस सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी बढ़ रही है, जिससे आग लगने की सम्भावना भी बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण/वातावरण फैली धुंध से परिवहन में भी काफी दिक्कते आती है। उन्होने बताया कि वर्तमान स्थिति में गेहूॅ/धान की बची हुई अवशेषों भूसा, पराली, पुआल आदि जलाये जाने पर प्रतिबन्ध लगाना आवश्यक है।जिला मजिस्टेªट ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनपद में भूसा, पराली, पुआल आदि को खेतों में व अन्य स्थानों पर जलाने पर तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण रूप से 30 जून 2024 तक रोक लगाई है।

उपरोक्त आदेश का उल्लंघन वर्तमान में प्रवृत्त अन्य कानूनों के प्रासंगिक प्राविधानों व नियमों के तहत अनुमन्य न होने के कारण भा.द.सं. की धारा-188 सपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम […]