प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 नवंबर को राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराकर इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया है.

इस खास मौके पर पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नाम उपस्थित रहे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आम जनता के लिए […]

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा ध्वज फहराएंगे . श्री राम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में यह ध्वजारोहण होगा . इस ध्वजारोहण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए राम मंदिर पहुंच गए हैं .

जारोहण के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे . […]

विकास बनाम अविश्वास की राजनीति: उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार पर लगातार बढ़ता भरोसा”

✍️ संपादकी.यरुद्रपुर। यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड की राजनीति विकास को केंद्र में रखकर जोश और उत्साह से भरी दिखाई दी हो। लेकिन आज की प्रेस वार्ता में […]

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारत की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। कोलकाता टेस्ट हारने के बाद गुवाहाटी टेस्ट में भी टीम इंडिया पर काले बादल छाए हुए हैं। यहां साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 489 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम की बैटिंग कोलैप्स कर गई और पूरी टीम 201 रनों पर ढेर हो गई।

पहली पारी में 288 रनों की बढ़त के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 26 रन बना लिए हैं और उनकी लीड […]

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भयावह दुर्घटना घट गई, जब नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पाँच लोगों ने दम […]

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने आरोपी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वर्ष 2022 में स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी 21 मार्च व 18 अप्रैल […]

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दंगा भड़काने की सुनियोजित साजिश के आरोपों के संबंध में स्थानीय भाजपा नेता मदन मोहन जोशी तथा अन्य लोगों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है।

चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की बेंच ने मामले की सुनवाई की। बेंच ने नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के भाजपा के स्थानीय नेता मदन मोहन जोशी […]

विकासनगर। लगातार दूसरे दिन सोमवार को डाकपत्थर, कुंजा, कुल्हाल व ढकरानी में अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस बीच 46 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। शक्तिनहर किनारे के जल विद्युत निगम की भूमि पर पूर्व में कुल 111 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे।

इससे पूर्व रविवार को प्रशासन की कार्रवाई के तहत 65 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी […]

उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम श्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

साथ ही अफसरों से कहा है कि स्कूलों में लाइब्रेरियों के लिए बजट जल्द आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि 32 पीएम श्री स्कूलों में […]

टिहरी बांध परियोजना पर 1000 मेगावाट क्षमता वाले देश के प्रथम वेरिएबल पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। पीएसपी की चार यूनिट में से 250-250 मेगावाट क्षमता की पहली व दूसरी यूनिट सफलतापूर्वक भारतीय ग्रिड से जुड़कर उत्पादन कर रही हैं।

अन्य 500 मेगावाट की दो यूनिटों का कार्य भी विश्वस्तर के विशेषज्ञों की देखरेख में गतिमान है। शीघ्र ही इन्हें भारतीय ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। कोटी कालोनी अतिथिगृह में […]