रुद्रपुर। Uttarakhand Nikay Chunav Voting: गुरुवार को उत्‍तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इस दौरान भदईपुरा में मतदान प्रभावित करने की सूचना पर पुलिस ने भूतबंगला वार्ड 20 के पार्षद प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया।

आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया। बाद में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच और उपचार कराया। मौके पर पहुंचे किच्छा […]

जनता का भरोसा ही मेरी ताकतः मोहन खेड़ा कांग्रेस प्रत्याशी बोले-ऐतिहासिक रोड शो ने दिया परिवर्तन का संदेश रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने चुनाव प्रचार थमने के बाद मीडिया को जारी बयान में कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान शहर की जनता ने उन्हें अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, जिसे वह कभी नहीं भूल पायेंगे। उन्होंने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। भाजपा के जुमले और अलोकतांत्रिक हथकण्डे इस चुनाव में काम नहीं आयेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जनता इस बार खुद चुनाव मैदान में है। जनता भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध उत्तराखंड की पहचान बन चुके हैं। इसीलिए निकाय चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने के मूड में आ गई है। कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के मुद्दे बिल्कुल स्पष्ट है। भाजपा जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। झूठे वादे करके विकास के नाम पर लोगों को ठगने का फिर से प्रयास किया जा रहा है। हकीकत में भाजपा के पास विकास का कोई विजन ही नहीं है। कांग्रेस के समय में विकास की जो योजनाएं लागू की गईं थीं भाजपा सरकार ने उन्हें भी ठप कर दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर किसी को निराश किया है। कांग्रेस सभी धर्मों और वर्गों को समान रूप से साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो भाजपा की तरह धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि हमारा विजन स्पष्ट है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने जो नौ वायदे जनता से किये हैं इन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने ने कहा कि शहर में नजूल और दानपात्र की भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता हैं। इसके अलावा प्रीपेड मीटर किसी भी सूरत में नहीं लगने देंगे। शहर आज जाम नगर बन चुका है, लोगों को जाम से छुटकारा दिलाया जायेगा शहर में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा होगी। जलभराव का स्थाई समाधान किया जायेगा। कल्याणी नदी को विलुप्त होने से बचाने के लिए इसे पुनरजीवित किया जायेगा। मोहन खेड़ा ने कहा कि शहर की मलिन बस्तियों में आज भी लोग बदतर हालत में जी रहे हैं, इन मलिन बस्तियों की पिछले कई वर्षो से उपेक्षा होती रही है, वह मेयर बने तो मलिन बस्तियों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके अलावा शहर के बुद्धिजीवी वर्ग,वकीलों, वरिष्ठ नागरिकों, डॉक्टरों और व्यापारियों की एक समिति बनायी जायेगी यह समिति शहर के विकास के लिए सुझाव देगी और इसे एक नई दिशा में ले जाने में सहयोग करेगी। मोहन खेड़ा ने कहा कि प्रचार के अंतिम दिन निकले रोड शो में उमड़ी हजारों की भीड़ ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब जनता अब जाग गयी है और बदलाव चाहती है। खेड़ा ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है, शहर के सभी वार्डों में जनता ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह जो प्यार दिया उसे कभी भुला नहीं पायेंगे। खेड़ा ने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी ताकत है और वह इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि यह चुनाव रूद्रपुर के भविष्य का चुनाव है। भाजपा के दो मेयरों का कार्यकाल जनता देख चुकी है। दस सालों में इनके पास एक भी उपलब्धि नहीं है। इन्होंने सिर्फ अपना विकास किया। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। रूद्रपुर महानगर बने हुए दस साल बीत चुके हैं। इन दस सालों में भाजपा दस काम भी नहीं कर पायी जो जनता को राहत दे सकें। यही वजह है कि आज भाजपा को हार का डर सता रहा है। ओर चुनाव में वह वह धर्म की राजनीति करने लगे हैं। पहले ही शहर के सैकड़ों कारोबारियों के रोजगार छीनकर भाजपा के लोग उन्हें सड़क पर ले आये है अब खुलेआम चुनाव में दूसरे समुदाय के लोगों का रोजगार छीनने की बात कर रहे हैं। मोहन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोगों का रोजगार छीनने का नहीं बल्कि उन्हें रोजगार देने का काम करती है। इसी लिए घोषणा पत्र में हमने नगर निगम में 500 नई नियुक्ति करने का फैसला लिया है। जनता का आशीर्वाद मिला तो जो वायदे चुनावी घोषणा पत्र में किये गये हैं उन्हें हर हाल में पूरा करके दिखायंेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी इस शहर का विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही इसका विकास करेगी। मोहन खेड़ा ने शहर के सुनहरे भविष्य के लिए लोगों से 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

जनता का भरोसा ही मेरी ताकतः मोहन खेड़ा कांग्रेस प्रत्याशी बोले-ऐतिहासिक रोड शो ने दिया परिवर्तन का संदेश रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने चुनाव प्रचार थमने के बाद […]

इस बार भाजपा नेताओं का घमण्ड तोड़ देगी जनताः बेहड़

रूद्रपुर। पूर्व मंत्राी एवं किच्छा विधयक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा के साथ वार्ड नं. 20, वार्ड नं.11, 13,17 और 18 में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया और […]

कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा में दिखाई ताकत मोहन खेड़ा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा एवम पार्षद प्रत्यशियो के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से निकाली गई विशाल परिवर्तन रैली […]

ग्राम पंचायत लांबाखेड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी समिति की बैठक आयोजित

गदरपुर,21 जनवरी 2025 को खंड गदरपुर के ग्राम पंचायत लांबाखेड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विक्रम सिंह […]

प्रयागराज के महाकुंभ में ‘आईआईटी वाले बाबा’ अभय सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट अभय सिंह जूना अखाड़े से जुड़े हुए थे। अब अनुशासन संहिता के उल्लंघन के कारण जूना अखाड़े से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

उनके गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों के बाद उन्हें हटाया गया। इसी बीच अभय सिंह के पिता करण सिंह ग्रेवाल ने नए […]

भाजपा से जुड़े आपतकाल के लोकतंत्र सेनानियों को 21हजार रुपया पेंशन क्यों

सेवा में , माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार, विषय – उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद परिवार एवं चिन्हित एवं वंचित राज्य आंदोलकारियों द्वारा द्वारा नेता सदन (पुष्कर सिंह […]

घोषणा पत्र में मोहन खेड़ा ने जनता से किये नौ वायदे भाजपा के तीनों इंजन फेलः प्रकाश जोशी

घोषणा पत्र में मोहन खेड़ा ने जनता से किये नौ वायदे भाजपा के तीनों इंजन फेलः प्रकाश जोशी रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने सोमवार को पार्टी चुनाव कार्यालय […]

रुद्रपुर कांग्रेस प्रत्याशी का घोषणा पत्र जारी अंकित भंडारी हत्याकांड का किया उल्लेख सीबीआई जांच की मांग

रुद्रपुर,कांग्रेस पार्टी का कल शक्ति प्रदर्शन रोड शो जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा ने किया आवाज 40 पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी मोहनखेड़ा की जनता से अपील। रुद्रपुर के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, […]

मोहन खेड़ा की जीत से बदलेगा रूद्रपुर का इतिहासः बेहड़ रम्पुरा भूतबंगला में आयोजित चुनावी सभा में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल

मोहन खेड़ा की जीत से बदलेगा रूद्रपुर का इतिहासः बेहड़ रम्पुरा भूतबंगला में आयोजित चुनावी सभा में सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल रूद्रपुर। भूतबंगला रम्पुरा में आयोजित चुनावी सभा में […]