आदर्श कॉलोनी में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में निशान यात्रा निकालते लोग। संवाद रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बुधवार को बड़ी संख्या में मंडल […]

हल्द्वानी  कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई पांच मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाईकिलों सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि 7 मई को दिक्षित जोशी निवासी नीलांचल कालोनी डहरिया की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एसी 9447 सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी की गई थी। 21फरवरी को भुवन चन्द्र पाण्डे निवासी प्रेम विहार बडी मुखानी की मोटरसाईकिल यूए 03-1988 सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से चोरी की गई। 03 मई को सचीन्द्र कबिदयाल निवासी तेजपुर नेगी लालकुआं की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एफ-6594 को सुयाल कालोनी बरेली रोड से चुराई गई। 4 दिसम्बर 2023 को राहुल राजपूत निवासी दमुवाढूंगी पंनचक्की हल्द्वानी की मोटरसाईकिल संख्या यूके 04एल-3975 रूद्राक्ष बैंकट हाल के सामने से चुराई गई जबकि 20 अप्रैल को हसीन साह निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा की मोटरसंाईकिल यूके 04 एडी 6407 घर के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी की गई थी। उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना हल्द्वानी व थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। उपरोक्त चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास सीटीवीकैमरों का अवलोकन, करते हुए मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त कोे एफटीआई रोड से चोरी की एक मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता साहिल पुत्र स्व. सगीर निवासी ग्राम अजीतपुर वार्ड न. 1 निकट सरायवाली मस्जिद थाना सिविल लाईन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल निवासी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा बताया। कड़ी पूछताछ करने पर उसनें अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार करते हुए भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी 4 अन्य मोटरसाईकिलें बरामद करायी।उसने बताया कि वह बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये में रह रहा है तथा रंगाई-पुताई का काम करता है। उसके द्वारा चोरी की गयी बाईकें को कुछ दिनों के लिये छुपा लिया जाता था फिर उसी बाईक से घूमते हुए रैकी की जाती थी फिर पहली चोरी की गयी बाईक को आस-पास पार्क कर दूसरी बाईक चुरा ली जाती थी और उसको छुपाने के बाद पहली बाईक ले जायी जाती थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रवीण कुमार मेडिकल चौकी प्रभारी, हे0कानि0 इसरार नवी, प्रहलाद सिह व अनिल जौहरी शामिल थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट मीडिया :शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट, अध्यक्ष :उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद/

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौपा जिसमें कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राजेश शुक्ला ने ग्राम नजीमाबाद में उनका मानसिक संतुलन खराब बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। बेहड़ ने पत्र के माध्यम से कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा अपने भाषण में कहा गया है कि बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है उनका इलाज दिल्ली के ऐम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए इनकी आँखे भी खराब हो गयी है आँखों की भी जांच कराई जाए। बेहड़ ने सीएम से कहा कि इस तरह की बात आपकी पार्टी के नेता ने एक नहीं बल्कि अनेको सभाओं में व सोशल मीडिया में बयान देकर कही है। उत्तराखण्ड की राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहली बार किया गया है। जिससे मुझे बड़ा मानसिक कष्ट पहुंचा है। बेहड़ ने सीएम से कहा कि उच्च स्तरीय मानसिक चिकित्सालय में मेरा मेडिकल चेकअप कराया जाये ताकि उत्तराखंड की जनता के सामने मेरे मानसिक संतुलन की सही जानकारी आ सके। अगर मेडिकल चेकअप में मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ा होता है तो किसी बेहतर अस्पताल में भर्ती कराकर सरकार की तरफ से इलाज कराया जाए ताकि मैं ठीक होकर दुबारा से जनता की सेवा कर सकूँ। साथ ही बेहड़ ने मुख्यमंत्री धामी से किच्छा में विकास की योजनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। बेहड़ ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किच्छा में कम्युनिटी हाल व फायर बिग्रेड स्टेशन तथा ग्राम नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आदेशित करने का अनुरोध किया। साथ ही पंतनगर की आंतरिक सड़कों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराये जाने , लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का कार्य समय पर पूरा कराने ,किच्छा में बंडिया व पुरानी गल्ला मंडी में नदी पार करने हेतु दो पुलों का शीघ्र निर्माण कराये जाने व किच्छा के विकास हेतु अनेकों योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक बेहड़ की बात को गंभीरता से सुना व सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

रूद्रपुर जसपुर क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में बृहस्पतिवार रात मित्र पुलिस की दबंगई और अनुशासनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आया। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में चौकी के सिपाही अन्य बाहरी लोगों के साथ दारू पार्टी कर रहे थे। इसी बीच 112 पर आई मारपीट की सूचना पर चौकी के पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को चौकी उठा लाये। जब उसकी पैरवी करने कुछ लोग पहुंचे तो नशे में धुत सिपाही ने उनसे बदसलूकी और मारपीट की। शिकायत पर जब पुलिस के अधिकारी चौकी में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गये। इस पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने सख्ती से एक्शन लेकर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को निलंबत कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतरामपुर चौकी की बैरक में बीती रात चौकी के सिपाही शराब पी रहे थे। इसी बीच 112 पर सूचना मिली कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी है। मारपीट में एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने की सूचना थी। इस सूचना पर पतरामपुर चौकी से सिपाही सचिन और अनिल मोके पर पहुंचे और एक पक्ष के मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को चौकी उठा लाये। कुछ देर बाद मंगल सिंह पक्ष के कुछ लोग उसकी पैरवी करने चौकी पहुंच गये। इनमें कुछ सभ्रांत लोग भी थे। पैरवी करने पहुंचे लोगों पर कांस्टेबल सचिन आग बबूला हो गया, उसने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उनके साथ मारपीट की। सचिन द्वारा की जा रही मारपीट पर सिपाही अनिल और बिना किसी सूचना के वहां पहुंचा दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी मूकदर्शक बना रहा।दोनों ने कोई बीच बचाव नहीं किया। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने चौकी में हुए इस वाकये की शिकायत तुरंत एएसपी, सीओ और कोतवाल से की। जिस पर रात को ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। जब चौकी का नजारा देखा तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गये। चौकी की बैरक में शराब की पार्टी चल रही थी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही का मेडिकल कराया तो वह नशे में था। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टिसी ने पिछले तीन दिनों से बिना अनुमति चौकी से गायब चल रहे चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा सहित चौकी के सिपाही सचिन और अनिल एवं दोराहा चौकी के सिपाही सुभाष चौधरी को भी निलंबित कर दिया। एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि चौकी की बैरक में बाहरी लोगों के साथ महफिल जमाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लोगों के साथ बदसलूकी करना कतई सहन नहीं किया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा टेªनिंग के नाम पर पिछले तीन दिनों से चौकी से गायब है। इस पूरी घटना में सबसे बड़ी लापरवाही चौकी इंचाज की है। चौकी इंचार्ज के गायब होने से ही उनके अधीनस्थों के हौंसले बुलंद हैं। एसएसपी ने कहा कि जब शिकायत के बाद टीम पतरामपुर चौकी पहुंची तो वहां पर मौजूद दो बाहरी लोग फरार हो गये। उन्होंने बताया कि चौकी में चल रही महफिल में दोराहा चौकी का सिपाही सुभाष चौधरी भी अवैध तरीके से वहां गया था उसने चौकी इंचार्ज कोई सूचना दी नहीं दी थी। इसको लेकर दोराहा चौकी इंचार्ज से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मामले की जांच सीनियर अधिकारी द्वारा की जायेगी। जिन लोगों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है अगर वो चाहेंगे तो उनकी ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।

केदारनाथ धाम में सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की पहली पूजा, हजारों श्रद्धालु बने कपाट खुलने की प्रक्रिया के साक्षी । श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले 7 बजे विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खोले गये। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट भी विधि विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ मौजूद रहे और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए तीन धामों के कपाट खोले गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा आरंभ हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ केदारनाथ में द्वार खोले जाने की प्रक्रिया के साक्षी बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई। इस दौरान बम-बम भोले और बाबा केदार की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान ण् हो उठा। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के अवसर पर सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद करीब 10 हजार श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए। कुछ श्रद्धालु परिसर में डमरू के साथ नृत्य करते दिखाई दिए । मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलते समय तीर्थ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान परिसर में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। चार धाम यात्र के शुरू होने के मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बार चारधाम यात्र नया कीर्तिमान बनाएगी। गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर बाद खुलेंगे, जबकि चारधामों में शामिल बद्रीनाथ के द्वार रविवार को खुलेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भक्त और तीर्थयात्री इस यात्र का इंतजार करते रहते हैं। वह पवित्र दिन आ गया और कपाट खुल गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। यात्र के लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं और सभी का स्वागत करता हूं। पीएम मोदी के नाम पर यहां पहली पूजा की गई, उनके पीएम बनने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन का काम शुरू हो गया है। उनके पीएम बनने के बाद बाबा केदार मंदिर के पुनर्विकास का काम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह जल्द पूरा हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार चारधाम यात्र पिछले सभी पुराने रिकार्ड तोड़ेगी। राज्य सरकार सुरक्षित चारधाम यात्र के लिए प्रयासरत है। इस वर्ष अभी तक लगभग 20 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

अक्षय तृतीया को धन-वैभव समृद्धि का देवता भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन कुछ खास उपाय करके आप भगवान कुबेर को प्रसन्न कर सकते हैं अपने जीवन में धन-समृद्धि ला सकते हैं.

भगवान कुबेर हिन्दू धर्म में धन, ऐश्वर्य, समृद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं. वे धन के संरक्षक संचालक माने जाते हैं उन्हें ‘लोकपाल’ के रूप में भी […]

भगवान परशुराम चालीसा, भगवान परशुराम की भक्ति स्तुति का एक भक्तिपूर्ण भजन है. यह 40 छंदों का एक संग्रह है जो भगवान परशुराम के जीवन, उनकी वीरता, उनके गुणों उनके भक्तों पर उनकी कृपा का वर्णन करता है.

चालीसा का पाठ करने से भक्तों में भगवान परशुराम के प्रति भक्ति श्रद्धा बढ़ती है. ऐसा माना जाता है कि चालीसा का पाठ करने से पापों का नाश होता है […]

उत्तरकाशी। Incredible Uttarakhand: सड़क मार्ग जांगला से गंगोत्री धाम के लिए गंगा की डोली रथ पर लेकर जाने के निर्णय पर मुखवा गांव के ग्राम देवता सोमेश्वर के आदेश ने विराम लगा दिया।

इस बार मां गंगा की डोली को रथ पर लेकर जाने के लिए रथ भी तैयार किया गया। देवता के आदेश में मां गंगा की डोली को परंपरा के अनुसार […]

उत्तराखंड हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने को लेकर पूरे गढ़वाल मंडल के वकील एकजुट होंगे। शुक्रवार को देहरादून में गढ़वाल मंडल की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

इनकी संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी आगामी सोमवार को हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी से अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगेंगे। बार एसोसिएशन देहरादून […]

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण जहां एक तरफ लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जगंलों में आग भी लग रही है. उत्तराखंड में भी लगी आग अभी तक बुझी नहीं है. इस आग को बुझाने के लिए सेना के साथ 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे हुए हैं.