रूद्रपुर 23 मार्च, 2024 (सू.वि.) लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारू, निर्वाध सम्पन्न कराने हेतु प्रथम चरण के ईवीएम प्रशिक्षण में अनुपस्थित एवं नये तैनात 170 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में ईवीएम का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरो द्वारा दिया गया।शनिवार को प्रशिक्षण में मौजूद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रक्रियां अति महत्वपूर्ण है पीठासीन व मतदान अधिकारी रीढ़ होते है इसलिए प्रशिक्षणों को गम्भीरता  दक्ष होकर निर्वाध, निष्पक्ष, पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा जो भी शंका हो उनका सामाधान प्रशिक्षण में ही कर ले ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।   प्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुरप्रिंट मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुरनिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है, इस हेतु ईवीएम वीवीपैट के प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जा रही है उनको भलीभांति सीख लें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक आर्दश आचार संहिता का पूर्ण पालन करें तथा मतदान पार्टियां मतदेय स्थल तक पंहुचने की तत्काल सूचना सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। उन्होंने कहा कि मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराना हैं व मॉक पोल कराकर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रचार-प्रसार की साम्रगी कतई न लगने दी जाए व मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेजों का सावधानी से परीक्षण कर नामावलियों से मिलाकर मतदान कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में नोडल निर्वाचन मनीष कुमार, नोडल प्रशिक्षण नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित थे।

हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर शुक्रवार को भी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अथवा उनके पुत्र वीरेंद्र रावत में से किसी एक का टिकट तय माना जा रहा है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को होना है। […]

तीन उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस खेमे में खामोशी उम्मीदवारों के नाम पर नहीं बन पा रही सहमति, मंथन जारी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय से ही ऐसा लगता है कि कांग्रेस पिछड़ गई है।उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय से ही ऐसा लगता है कि कांग्रेस पिछड़ गई है।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर भाजपा अब उनके नामांकन में जुट गई है। उधर, कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर अभी […]

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शुक्रवार को उन्अहोंने पनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में गति लाई, इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में […]

जगमोहन नेगी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी की कलम से ,बागेश्वर मे बॉबी की गिरप्तारी के दिन ही मैने लिख दिया था. क्यों इसे नेता बनाने पर तुले हो… क्यों पीछे पड़े… तुम इसे विधायक बनवाके छोड़ोगे… लेकिन ये to सीधे सांसद बनने निकल पड़े अब भुगतो सब….. ऐसे ही शिव प्रसाद सेमवाल के पीछे पड़े वो नेता बन गए पत्रकार से आशुतोष भी चुनौती बन गए हैं.. अब ऐसे ही इन्होने उमेश कुमार को बिधायक बनवा दिये.. और अब वो कल हमारे दो पूर्व cm को चुनौती दे रहे थे एक पत्रकार के सामने.. की त्रिवेंद्र जी को 04 लाख मे समेट दूंगा और हरीश रावत जी की to जमानत बचाने के लाले पड़ जायेंगे…. दरसल ये सब इन नेताओं के कारण नेता बने हैं और अब इन पर भारी पड़ रहे हैं…

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर इकाई के द्वारा रुद्रपुर में होली मिलन समारोह।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि फूलों की होली प्रत्येक वर्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले खेली जाती हैं ।जिसमें प्रदेश के लगभग सभी राज्य पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। होली मिलन समारोह पूरी तरह आध्यात्मिक से उत्प्रोत रहता है। जिसमें राधा कृष्ण की होली खेली जाती है। इस बार भी प्रतिष्ठित कलाकारों के द्वारा होली का मंचन किया गया। सभी लोगों ने होली का लुप्त उठाया ,होली मिलन समारोह में आसपास के प्रमुख प्रमुख लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया जाता है ।आयोजन स्थल पर ही रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहती है । होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विश्वजीत नेगी, विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर, विधायक किच्छा तिलक राज बहेड, विपिन  जलहोत्रा,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ,अनिल चौहान,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, संजय जुनेजा,पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, रोशन अरोड़ा, मनोज छाबड़ा, दिवाकर पांडे, गोपाल सिंह पटवाल, दीपा जोशी, ममता त्रिपाठी ,शालिनी बोरा, हरविंदर चुग, बलविंदर सिंह बल्लू, विराट आर्य,संजय ठुकराल , योगेश वर्मा, दिनेश चंद्र भट्ट दिनेश बम, राजेंद्र बोहरा, दीपक चिराया , एडवोकेट अयोध्या प्रसाद आजाद,गगन कांडपाल, आदि उपस्थित थे। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली का हमें इंतजार रहता है। यह होली रुद्रपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खूब चर्चा होती है । यह होली मिलन समारोह का उधम सिंह नगर का सबसे बड़ा आयोजन है। जहां एक और होली में लोग हुड़दंग मचाकर होली खेलते हैं। तो वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा आध्यात्मिक होली खेली जाती है। जिससे हमारे युवा पीढ़ी या फिर नई पीढ़ी को एक मार्गदर्शन मिलता है। और हम प्रत्येक वर्ष परिवार होली में पहुंचते हैं।

चुनाव से ठीक पहले नेताओं का पुरानी पार्टी छोड़कर नई पार्टी में आना कोई नई बात नहीं है। दशकों से नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते रहें हैं। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने का दौर भाजपा और कांग्रेस सहित सभी पार्टियों में चल रहा है।

टिकट और जीत की संभावना नेताओं को पाला बदलने के लिए मजबूर कर रही है। हालांकि, पाला बदलने वाली अपनी बात को जायज ठहराने के लिए ये नेता कई बार […]

रूद्रपुर 21 मार्च, 2024 (सू.वि.) व्यय तंत्र में तैनात सभी अधिकारी व टीमे तटस्थ होकर सक्रियता से कार्य करना सुनिश्चित करेगें तथा निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन का अक्षरसह पालन करना सुनिश्चित करेगें। यह निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में तैनात व्यय प्रेक्षक टी0 शंकर ने कलेक्टेªट सभागार में बैठक लेते हुए व्यय अनुविक्षण तंत्र के अधिकारियों को दिये।प्रेक्षक श्री शंकर ने कहा कि निर्वाचन आयोग का मुख्य उद्देश्य मतदाताओ को प्रलोभन देने वाले वस्तुओ मदिरा, धन-बल को रोकना है ताकि सभी प्रत्याशियों को समान मंच मिल सकें। उन्होने कहा कि निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी तटस्थ होकर अपने दायित्वो का निर्वहन करें। उन्होने कहा तटस्थ होकर कार्य करना धरातल पर दिखना भी चाहिए। उन्होने कहा सभी अधिकारी पारदर्शिता से कार्य करे तथा हस्तपुस्तिका का पूर्ण अध्ययन कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पडें़। उन्होने कहा सभी एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, एलएमटी, एमसीएमसी टीमे सतर्क होकर पैनी नजर रखते हुए कार्य करें तथा समय पर अपनी-अपनी रिर्पोट प्रतिदिन नोडल व्यय को देना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्याशी व्यय का ससमय अंकन किया जा सकें। उन्होने कहा कि प्रत्याशी की रैलियों की वीडियोग्राफी भलिभांति करें ताकि वीवीटी टीम रैली की वीडियों देखकर व्यय का सही से आंकलन कर सकें।व्यय प्रेक्षक ने कहा कि एसएसटी व एफएसटी टीमें सक्रियता से काम करे व नाकों पर पैनी नजर रखे व संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय वाहनों की गहनता से जांच करें, जांच व किसी प्रकार की सामाग्री मिलने पर सीजर की वीडियोग्राफी भी अवश्य करायी जाये। उन्होने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपना नया बैंक खाता खोलेगें, निर्वाचन के दौरान इसी बैंक खाते से धनराशि का लेन-देन होगा। उन्होने कहा कि स्टार प्रचारकों के भ्रमण, हैलीपैड, सभास्थलों पर भी पैनी नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी अथव समस्या आने पर वे उनसे सीधे बात कर सकते है।बैठक में नोडल व्यय डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, नोडल एमसीएमसी आरडी पालीवाल ने प्रेक्षक को विस्तृत जानकारियां दी।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नोडल अधिकारी तेज सिंह, नोडल अधिकारी इएमएस अनिल सिंह चौहान, सहायक व्यय प्रेक्षक अरविन्द्र कुमार, रतनेश कुमार, राजीव वर्मा, मोहन सिंह […]

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी नैनीताल उधमसिंहनगर से सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के आगामी 27 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किच्छा चुनाव कार्यालय में विधानसभा के चुनाव संचालन समिति एवं तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधानसभा विस्तारक दर्जा मंत्री दिनेश आर्य एवं लोकसभा क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी।विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े महापर्व का उदगार हो चुका है आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जी का नामांकन रुद्रपुर में होगा नामांकन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किच्छा से उत्साहित कार्यकर्ता प्रतिभा करेंगे। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से अजय भट्ट की ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है, किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार 400 पार के नरेंद्र मोदी के नारे को सार्थक करते हुए नैनीताल उधमसिंहनगर सीट से प्रत्याशी अजय भट्ट जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएंगे।क्लस्टर प्रमुख प्रदीप बिष्ट एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश आर्य ने तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ 27 मार्च को नामांकन कार्यक्रम में पहुंचने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ को 2019 से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए उत्साहित हैं, जिसकी झलक आगामी नामांकन कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, अक्षय अरोड़ा, अनिल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, श्रीकांत राठौर, दिग्विजय खाती, संदीप अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा, हरीश खंडवानी, मूलचंद राठौर, दिव्यांश लूथरा, राजीव सक्सैना, ओम तनेजा, सुभाष तनेजा, सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, पूरन भट, राजेश कोली रज्जी, देवेंद्र शर्मा, कमलेश राठौर, नितिन चरण वाल्मीकि, मयंक तिवारी, सुशील यादव, तारा कोरंगा, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, रीता पांडे, आरती दुबे, पिंकी डिमरी, दीपा राय, दया दसीला, बलकेश चौधरी समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। 20 मार्च से पहाड़ों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मार्च तक 5 पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

कल मौसम रहेगा शुष्क आने वाले दिनों में भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है। दून में भी लगातार पारे में […]