जसपुर, 15 मार्च,2024- मा0 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद के अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मा0 मुख्यमंत्री का हेलीपैड पहुंचने पर विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाधिकारी उदय राज सिंह एवं एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री  धामी जी का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने आम जन पर पुष्पवर्षा करते हुए जनसैलाब का अभिवादन […]

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से ट्रांजिट कैम्प स्थित शमशान घाट में बड़े नाले एवं चाहरदिवारी निर्माण कार्य के साथ ही विभिन्न वार्डों में दस नई सड़कों के निर्माण कार्य का निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता के साथ नारियल फोडकर शुभारम्भ किया। इस दौरान रामपाल सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और निर्माण कार्य शुरू होने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई।

इस अवसर पर निवर्ममान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने […]

Uttarakhand:  वन पंचायतों की एकमात्र व्यवस्था वाले मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड में अब इनके सशक्तीकरण पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। कैबिनेट ने इसके लिए वन पंचायत नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।राज्य में वन पंचायतों की संख्या 11217 है। इनके मध्य सीमा समेत अन्य विवाद सामने आने पर इसके निस्तारण को वन और राजस्व विभाग की संयुक्त समिति गठित की जाएगी। समिति के निर्णय को डीएफओ व डीएम के पास चुनौती भी दी जा सकेगी।

जुर्माना वसूल करने का अधिकार भी पहली बार यही नहीं, वन पंचायतों के अधीन वन क्षेत्रों में उनके द्वारा जड़ी-बूटी व सगंध पादपों की खेती करने उन्हें इनके दोहन से […]

फूलदेई त्यौहार (Phooldei festival) , का इतिहास व फूलदेई त्यौहार पर निबंध

उत्तराखंड वासियों का प्रकृति प्रेम जगविख्यात है। चाहे पेड़ बचाने के लिए चिपको आंदोलन हो या पेड़ लगाने के लिए मैती आंदोलन या प्रकृति का त्योहार हरेला हो। इसी प्रकार […]

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला; चयन पैनल ने बीते दिन किया था नियुक्त

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने दोनों का स्वागत किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज सभी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सतपाल महाराज सभी मौजूद रहे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए आज यानी बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।

उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहली लिस्ट में हो गई थी। दूसरी लिस्ट में राज्य की बाकी बची दो सीटों के उम्मीदवारों का नाम […]

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध आज गुरुवार को रूद्रपुर एवं काशीपुर में विभिन्न जगहों पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। रूद्रपुर में ग्राम नेता नगर/विजय नगर में 02 अनाधिकृत कालोनियों एवं काशीपुर में ग्राम नीझडा, तहसील काशीपुर में 02 कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई । रूद्रपुर अन्तर्गत तहसीलदार रूद्रपुर श्री दीपक कुटौला के नेतृत्व में पुलिस बल एवं प्राधिकरण के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कार्यवाही सम्पन्न की गई । काशीपुर में संयुक्त सचिव/उपजिलाधिकारी श्री अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में कार्यवाही सम्पन्न की गई ।उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन /कालोनाईज़रों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। साथ ही साथ जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से यह भी अनुरोध किया जाता है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से विकासकर्ता/विक्रेता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो, ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचे रहें। प्राधिकरण की ओर से अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य प्राधिकरण कर्मचारी भी आज की कार्यवाही में सम्मिलित रहे।

डीआईओ ।

रुद्रपुर 14 मार्च गुरुवार पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत उद्यमिता विकास योजना के तहत जनपद में 138 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है, जिसमें से 100 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनेगी। योजना के अंतर्गत एनआरएलएम व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला को गाय, भैंस, बकरी , सूकर पालन एवं ब्रायलर ,लेयर कुटकुट पालन हेतु बैंकों के माध्यम से 90% ब्याज छूट पर ऋण दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में 138 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है ।जिसमें से 100 से अधिक एनआरएलएम व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पशुपालन व कुटकुट पालन हेतु 90% ऋण पर लाभान्वित किया जाएगा ।इससे पशुपालन से जुड़ी महिलाएं दुग्ध उत्पादन, अंडा उत्पादन एवं मांस उत्पादन कर आर्थिक रूप से स्वालंबी बनेगी । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि भविष्य में लाभार्थियों को हाउस आफ हिमालय से जोड़कर उनके उत्पादो के विपणन मैं भी सहायता की जायेगी।

हरिद्वार दो रावतों की जंग का अखाड़ा बनेगा।पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतार कर भाजपा ने चुनावी चौसर पर अपनी चाल चल दी है। अब कांग्रेस के एलान का इंतजार है। हरिद्वार सीट से कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत या उनके बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दे सकती है।लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की बुधवार को दूसरी सूची में उत्तराखंड की दो शेष संसदीय सीटों हरिद्वार और गढ़वाल (पौड़ी) के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार से और पूर्व राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी गढ़वाल (पौड़ी) से चुनाव लड़ेंगे. त्रिवेन्द्र और बलूनी को दो पूर्व […]

उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है. बता दें कि, देश की आजादी के बाद UCC लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है UCC News: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की अधिसूचना जारी करेगी सरकार, इन प्रथाओं पर लग जाएगी रोक.

इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. हालांकि, नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड […]