सीएम धामी ने कैंची धाम के विकास के लिए 28 करोड़ किए स्वीकृत, व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए होगा कामउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है।देश का श्रेष्ठ राज्य बनने की ओर अग्रसर उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया 8275.51 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

इसको ध्यान में रखते हुए यहां पर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यंमत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार केदारखंड और मानसखंड के अंतर्गत आने वाले समस्त मंदिरों के […]

देहरादून, 10 मार्च (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस भी अपनी पूरी तैयारियों पर जुट गई है।लोस चुनाव को लेकर तीन राज्यों की पुलिस ने कमर कसी।राज्यों की पुलिस आपस में करेंगे कोऑर्डिनेशन, एक-दूसरे का सहयोग कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में निभाएंगे भूमिकाराज्यों की पुलिस आपस में करेंगे कोऑर्डिनेशन, एक-दूसरे का सहयोग कर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में निभाएंगे भूमिका

इसी क्रम में सैटरडे को एडीजी लॉ-एंड-ऑर्डर उत्तराखंड एपी अंशुमान ने चुनाव को देखते हुए अंतरराज्यीय सीमाओं के जिलों से लगे यूपी व हिमाचल के अधिकारियों व प्रदेश के गढ़वाल […]

मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 9 वी सीनियर महिला एवम पुरुष मिनीगोल्फ चैंपियनशिप 2023- 24 का आयोजन दिनांक 3 मार्च से 6 मार्च 2024 तक जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मानपुर,नागपुर,महाराष्ट्र में कराया गया। इसमें उत्तराखंड के महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें पुरुष वर्ग में उत्तराखंड की टीम द्वितीय तथा महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही मिनीगोल्फ एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट डी.के. शर्मा ने बताया की उत्तराखंड की महिला एवं पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उत्तराखंड टीम के चीफ डे मिशन डॉक्टर नागेंद्र शर्मा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बताया की उत्तराखंड की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम में स्टॉक एवं नॉकआउट फियरवे दोनों चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया। स्ट्रोक मैच में पुरुष वर्ग स्ट्रोक डबल इवेंट में मयंक सुंदरियाल एवम संजय भट्ट ने स्वर्ण पदक तथा टीम इवेंट में अभय बिष्ट, पवन सिंह बिष्ट, सुनिल,दीपक अधिकारी, तेजस्वी कुमार, तुषार भंडारी ने रजत पदक तथा सिंगल इवेंट में मनदीप सिंह ने कांस्य पदक एवम मिक्स डबल इवेंट में योगेश पांडेय एवम वैशाली पांडेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग स्ट्रोक टीम इवेंट में प्रगति दुमका,अंजलि गंगवार, कशिश शर्मा,कंचन रौतेला,भावना पांडे,स्वेता भाकुनी ने स्वर्ण पदक तथा डबल इवेंट में दिया महर एवं दिया उप्रेती ने रजत पदक तथा सिंगल इवेंट में कामिनी ने कांस्य पदक अर्जित किया। नॉकआउट फेयरवे मैच में पुरुष वर्ग टीम इवेंट में योगेश पांडे,मयंक सुंदरियाल,संजय भट्ट,सुमित मेहता,चेतन भट्ट,मनदीप सिंह ने कांस्य पदक एवं सिंगल इवेंट में सुनील ने कांस्य पदक अर्जित किया महिला टीम इवेंट में दिया महर,दिया उप्रेती,वैशाली पांडे सुषमा मेहरा,कामिनी,मनजोत कौर ने कांस्य पदक अर्जित किए। उत्तराखंड की मिनी गोल्फ महिला एवं पुरुष टीम ने कुल दो स्वर्ण दो रजत एवं छह कांस्य पदक अर्जित किए। उक्त टीम के मैनेजर अंकुश रौतेला लक्ष्मी काला और जया पांडेय रही। डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया इस महिला एवं पुरुष मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने समस्त खिलाड़ियों एवम उनके प्रशिक्षको और क्रीडा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा अगले सप्ताह सभी विश्वविद्यालय के पदक विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय नैनीताल बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। उक्त उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, दुर्गेश डिमरी, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य, डॉ.संजीव आर्य, परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी, सुरेश चंद्र पांडेय, मुरकर्जी निर्माण,डॉ. डी.के सिंह, प्रो. डी.डी.जोशी, प्रो. डी.सी.पंत, प्रो. एन.एस.बनकोटी, प्रो. वी.के.अग्रवाल, प्रो. शुभाष वर्मा, प्रो. एम.सी.पाण्डे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेन्द्र नेगी, डॉ. सुदर्शन कुमार, भूपेश दुमका, नगर आयुक्त नरेश दुर्गपाल, सहायक खेल निर्देशक संजीव पौरी,सहायक खेल निर्देशक रसिका सिद्दीकी,जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरिश कुमार, जे.बी.सिंह, अपजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, भारत भूषण चुघ, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश कोठारी, विजेंद्र चौधरी सुरेंद्र पाल राजीव चौधरी योगेश जोशी सहित अनेकों खेल संगठन बधाई दी ज्ञात रहे कि उत्तराखंड मिनी गोल्फ पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम ने 37 वह राष्ट्रीय खेलों गोवा में एक स्वर्ण पदक एवम दो कांस्य पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। डॉक्टर नागेंद्र शर्मा

रूद्रपुर, 10 मार्च 2024- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसेवक सदन देहरादून से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कुल 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, इसमें 7227.36 करोड़ की योजनाओं का क शिलान्यास व 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें जनपद ऊधम सिंह नगर गदरपुर में केन्द्र पोषित जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत 9.03 करोड़ की लागत की बरीराई पेयजल योजना का लोकार्पण शामिल है।कार्यक्रम में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी उदय राज सिंह द्वारा नगर निगम के ब्राण्ड एम्बेस्डर डॉ0 आशुतोष पंत, सहकारिता विभाग द्वारा दिनेशपुर सहकारी समिति की देवेन्द्र कौर व दलविन्दर सिंह को केसीसी डेयरी के अन्तर्गत 1.60 लाख-1.60 लाख तथा बाजपुर सहकारी समिति के बृजेश को पोल्ट्री वैली योजना के अन्तर्गत 1 लाख व अभिषेक को दीनदयाल डेयरी योजना के अन्तर्गत 1 लाख का ब्याजमुक्त ़ऋण चैक वितरित किये गये।इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज से पहले इतनी बड़ी धनराशि का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम नही हुआ। इसके लिए उन्होने प्रशासन व जनता को बधाई दी। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में किये गये विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण उत्तराखण्ड के विकास को नई उड़ान देंगें व मील का पत्थर साबित होंगें। उन्होने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है इसके लिए सरकार दिन रात कार्य कर रही है। प्रदेश को सक्षम, मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होने सभी से प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होने कहा कि टनकपुर से देहरादून रेल सेवा प्रारम्भ की है जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणा एवं सहयोग से उत्तराखण्ड स्वर्णिम विकास किया जा रहा है, उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है, इसके लिए भी मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी गौरव पाण्डे, परियोजना निदेशक अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, डीएसटीओ नफील जमील, एसीएमओ डॉ राजेश, मुख्य उद्याान अधिकारी भावना जोशी, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डीपीओ व्योमा जैन, अधिशासी अभियन्ता पेयजल ज्योति पालनी, जल संस्थान तरूण शर्मा, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, सहायक निदेशक डेयरी राजेन्द्र चौहान, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित अनेक अधिकारी व लाभार्थी मौजूद थे।

रूद्रपुर, 10 मार्च 2024- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसेवक सदन देहरादून से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कुल 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, […]

रूद्रपुर। नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने पर आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वासियों ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को एक कार्यक्रम में लड्डुओं से तोल कर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और निवर्तमान पार्षदों का फूलामालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद रूद्रपुरवासियों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक की सौगात मिली है। सरकार ने गरीबों को निःशुल्क मालिकाना हक […]

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारीयो 10% क्षैतिज  आरक्षण को करना होगा और इंतजार

आंदोलनकारी आरक्षण को करना होगा और इंतजार देहरादून, विशेष संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण विधेयक पर राजभवन एक बार फिर ठिठक गया। इस […]

पिथौरागढ़: फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे पत्नी को बनाया था ग्राम प्रधान, गिरफ्तार

पिथौरागढ़ फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने प्रधान सहित तीन आरोपियों को नोटिस दे दिया है। […]

मौसम पहाड़ों में तीन दिन और मैदानों में दो दिन फिर बारिश की संभावना बनी है। सप्ताह भर पहले हुई बारिश के बाद लगातार दिन में तेज धूप हो रही थी लेकिन अब फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग देहरादून के अनुसार, 11 से 13 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में […]

ऊधम सिंह नगर: लोक अदालत में निस्तारित किए गए 2302 मामले ऊधम सिंह नगर: मौसम में बदलाव से बढ़े जुकाम-बुखार के मरीज अस्पताल और निजी अस्पताल में पहुंच रहे मरीज, II25 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित पहुंच रहे अस्पतालIरुद्रपुर।मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।ऊधम सिंह नगर: समलैंगिकों में भी बढ़ रहा एचआईवी संक्रमण का खतरा

रूद्रपुर/जसपुर/सितारगंज। जिला न्यायालय सहित काशीपुर, काशीपुर, खटीमा, जसपुर, सितारगंज और बाजपुर में गठित पीठों में 2302 मामलों का निस्तारण किया गया। पिछले साल लोक अदालत में 2139 मामले निस्तारित किए […]

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सियासी पारा उफान पर है, उत्तराखंड में अपनी सियासी पकड़ बनाने के लिए जुटी कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है.ED की छापेमारी के बाद पूर्व मंत्री की पत्नी ने छोड़ी पार्टी, कहा- ‘बुरे समय में नहीं दिया उनका साथ’lहरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा ने छोड़ी कांग्रेस, ईडी की कार्रवाई पर पार्टी ने नहीं दिया साथ

वहीं कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत के साथ ही ईडी की रडार पर आईं लक्ष्मी राणा से भी पूछताछ की गई थी. ईडी पाखरो टाइगर सफारी घोटाले के मामले […]