भारत के खिलाफ इस साल 20 जून से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन चोटिल होने के कारण बाहर होने के कगार पर हैं. इस 31 साल के गेंदबाज को यह चोट उनकी काउंटी टीम नॉटिंघमशर काउंटी के घरेलू सत्र शुरू होने से पहले अबुधाबी में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान लगी.

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा चार अगस्त तक चलेगा. स्टोन ने अब तक 5 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लिये है. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट 2024 में अगस्त-सितंबर में श्रीलंका […]

गांधी परिवार के तीन सांसद इस समय संसद में हैं . पर आश्चर्यजनक है कि वक्फ बोर्ड पर सरकार को घेरने के मौके को परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया. देश के इस महत्वपूर्ण विषय पर परिवार एक भी सदस्य लोकसभा या राज्यसभा में देश के मुसलमानों की आवाज नहीं बना.

यह दो तरीके से कांग्रेस के लिए बेहद शर्मिदगी का विषय़ है. पहला देश के एक महत्वपूर्ण मामले से खुद को गांधी परिवार ने अलग रखा. दूसरा, खुद को धर्मनिरपेक्ष […]

नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की खोज के बीच भाजपा ने अगले एक साल में होने जा रहे चुनावों के लिए कमर कस ली है. इस दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं.

पिछले एक दशक से बीजेपी की चुनावी रणनीति के केंद्र में रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए कमान संभाल ली है. बीजेपी का फोकस इन चुनावी राज्‍यों […]

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भारत-नेपाल सीमा पर एक चीनी महिला पकड़ी गई है. सुरक्षा बलों का कहना है कि आरोपित महिला बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी.

वह महिला खुद को ‘सन्यासिनी’ बताकर सीमा पार कर रही थी, लेकिन जब जांच की गई तो उसकी पोल खुल गई. प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड […]

उत्तराखंड कर्मचारी राज्य बीमा निगम(ईएसआई) से जुड़े 16 अस्पतालों-पैथोलॉजी लैबों को नोटिस जारी किए गए हैं। 300 करोड़ रुपये के भुगतान मामले में सचिव सी. रविशंकर की अध्यक्षता में गठित समिति ने संबंधित पक्षों को गुरुवार को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है।

ईएसआई से जुड़े अस्पतालों में पंजीकृत लाभार्थियों के इलाज के एवज में सरकार उन्हें भुगतान करती है। इस मद में वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये का भुगतान […]

धामी सरकार ने शुक्रवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा के 18 और पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व दिया गया है। इससे पहले 01 अप्रैल (मंगलवार) को पहली सूची में 20 नेताओं को दायित्व सौंपे गए।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी […]

थाईलैंड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर बारिश के बावजूद श्रीलंका के 6 मंत्रियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रीलंका के मंत्री विजेता हेराथ, नलिंडा जयतिसा, अनिल जयंता, रामलिंगम चंद्रशेखर, सरोजा सवित्री पॉलराज और क्रिसांथा अबेसेना एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोलंबो के […]

मिथुन राशि के लिए किंग ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप की जीवनशैली औरों के लिए आकर्षण केंद्र रहेगी. लोगों को प्रभावित करने में आगे रहेंगे.

कला कौशल की बारीकियों को बढ़ाएंगे. कर्क राशि के लिए द हर्मिट का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है-आज आप जीवनभर की शिक्षा और अनुभव के इस्तेमाल का […]

भारतीय हिंदू और मुसलमानों को लेकर पिछले साल एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें 65 सालों का डेटा दिया गया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि 1950 से 2015 के बीच 65 सालों में देश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी पांच पर्सेंट बढ़ गई, जबकि हिंदुओं की 7.82 पर्सेंट कम हो गई. मुस्लिम आबादी को लेकर कई बड़ी संस्थाओं ने दावे किए हैं कि 2050 तक यानी अगले 25 सालों में दुनिया भर में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी भारत में होगी.

तो क्या मुसलमान हिंदू आबादी से ज्यादा हो जाएंगे? प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड) Scroll.in के एक आर्टिकल के […]

बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की सरकार गिरी है। उसके बाद से देश में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। दुनिया को मोहम्मद यूनुस से उम्मीद थी कि वह भारत के साथ संबंध सुधार कर अपने देश को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।

हालांकि, वो इससे एकदम उलट चीन की गोद में जाकर बैठ गए हैं और चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) पर नजरे गड़ाए हुए हैं। इतना ही नहीं यूनुस अपने आपको ‘समंदर […]