हल्द्वानी होली के दिन कुसुमखेड़ा में आठ दस लोगों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद बुजुर्ग के परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर सभी फरार हो गए।

अब पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। द्वारिकापुरी फेस-1, गैस गोदाम रोड़, […]

हल्द्वानी का बाजपुर बस अड्डा अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यहां से रामनगर, बाजपुर और काशीपुर के लिए प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। इन शहरों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना अपने जरूरी कार्यों से हल्द्वानी आते हैं।

इस अस्थाई बस अड्डे पर एक खाली पड़े प्लॉट में बसों को खड़ा किया जाता है। यहां सवारियों के लिए बैठने और पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। […]

हल्द्वानी शहर के निजी स्कूल मनमानी करेंगे तो उनके खिलाफ जिला प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा। फीस और प्रवेश शुल्क बढ़ाने से पहले उन्हें पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन की खुली बैठक में सहमति लेनी होगी।

साथ ही स्कूल की फीस, किताब, प्रवेश शुल्क और मान्यता की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। ताकि स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला दिलाने से अभिभावकों […]

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा, दून का रहने वाला है मृतकबाजपुर। हल्द्वानी से सामान लेकर देहरादून जा रहा कैंटर चालक बाजपुर के दोराहा में संदिग्ध हालात में वाहन के केबिन में मृत पाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ संवाददाता भूपेंद्र सिंह अधिकारी, ०, आवास विकास, पोस्ट […]

हल्द्वानी। Uttarakhand Crime: काठगोदाम पुलिस ने गौलापार में देवला तल्ला में फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर के घर हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। जीतपुर नेगी में रहने वाला उज्जवल सिंह परगाई चोरी का मास्टरमाइंड निकला।

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि चोर देवला तल्ला में एक बरात में गए थे। इसी बीच चोरों ने बंद घर की रेकी की, रात को घर में सेंधमारी कर […]

नैनीताल हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के स्टिंग्स मामले की सुनवाई के लिए एक मई की तिथि नियत की है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।

बता दें कि 2018 में उमेश कुमार की ओर से दायर याचिका में त्रिवेंद्र रावत पर नोटबंदी के दौरान झारखंड में एक व्यक्ति को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनवाने […]

रामनगर से बैलपड़ाव की ओर जा रही कार को कंचनपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार को हुए हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार सवार दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार पूछड़ी निवासी भरत घुघत्याल (48) पुत्र गोविंद सिंह अपने दोस्त पप्पू सैनी के साथ कार से बैलपड़ाव जा रहा था। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल […]

हल्द्वानी। Jim Corbett Gun: भारत छोड़ते वक्त प्रसिद्ध शिकारी एडवर्ड जिम कार्बेट ने जो बंदूक कालाढूंगी (छोटी हल्द्वानी) में अपने दोस्त शेर सिंह नेगी को उपहार स्वरूप दी थी उसे नया वारिस नहीं मिल सका है।

बाघ व जंगली जानवरों को खदेड़ने वाली एक नाल वाली बंदूक (भरुवा बंदूक) छह साल से कालाढूंगी थाने के मालखाने में जमा है। वर्ष 1967 में शेर सिंह की मौत […]

रामनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एंबुलेंस में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार […]

हल्द्वानी ,ग्राम सांवल्दे के ग्रामीणों ने अपनी पूर्व की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्बेट पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम राहुल शाह से मुआवजा राशि बढ़ाने, वन्यजीवों से सुरक्षा से समेत विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने पर की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को ग्राम सांवल्दे के ग्रामीण संयुक्त संघर्ष समिति बैनर तले ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव के डर के चलते लोगों को घरों से […]