ट्रेनिंग के दौरान संगीत का शौक दो युवा अधिकारियों के दिलों की धड़कन बन गया। संगीत के शौक के चलते ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए, प्यार हुआ और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह कहानी है आईएएस अफसर आशिमा और आईएफएस अधिकारी राहुल की।

दोनों अलग-अलग प्रदेशों के रहने वाले हैं और दोनों ने ही उत्तराखंड कैडर चुना है। उत्तराखंड में ही दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और अब दोनों एक दूसरे […]

केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 10 मई से आरंभ हो रही चार धाम यात्रा को श्रद्धालु नौ दिन में पूरा करेंगे, जबकि यात्री वाहन चालकों के लिए यात्रा अवधि 10 दिन की रहेगी।

दुर्घटना पर नियंत्रण व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार ने इस बार यात्री वाहन चालक को एक दिन का विश्राम देना अनिवार्य कर दिया है। पिछले वर्ष चालकों के […]

उत्तराखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) के सभापति महावीर सिंह बिष्ट की ओर से यूके बोर्ड 10th,12th कक्षा का रिजल्ट जारी किये जाने की डेट घोषित कर दी गई है।

सभापति की ओर से दी गई डिटेल के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। नतीज जारी होते ही एग्जाम […]

चाररधाम यात्रा से पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) मिलकर तैयारियों की मॉक ड्रिल करेगा। इस दौरान जहां भी कमियां सामने आएंगी, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा।

चारधाम यात्रा के लिए आगामी 30 अप्रैल को एनडीएमए की ओर से टेबल टॉप एक्सरसाइज और दो मई को मॉक ड्रिल के बारे में मंगलवार को ओरिएंटेशन तथा कोआर्डिनेशन कांफ्रेंस […]

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अब अगले साल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ चाहता है कि खेलों में बड़े खिलाड़ी शामिल हों इसके लिए इन खेलों को अगले साल वर्ष 2025 में कराया जाए। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की है।

उनका कहना है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी है। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग की ओर से […]

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट […]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगी और इस दौरान वह ऋषिकेश में गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मुर्मू मंगलवार को एम्स-ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। बयान में कहा गया है, “उसी शाम, वह […]

Uttrakhand  में बिजली इस सप्ताह से महंगी हो सकती है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग नई विद्युत दरें जारी करने जा रहा, जो एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। आचार संहिता के बीच चुनाव आयोग ने नियामक आयोग को इसकी अनुमति दे दी है।

27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए ये दरें जारी होंगी। दरअसल, यूपीसीएल को राज्य की मांग पूरी करने के लिए बिजली खरीद पर 1281 करोड़ ज्यादा देने पड़ रहे […]

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कम मतदान और इसके बहिष्कार के मामलों का सरकार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान कही।

दावा किया कि कुल मतदान का 75 प्रतिशत मत भाजपा के पक्ष में हुआ। कम मतदान की एक वजह उन्होंने कांग्रेस की निराशा को बताया। कहा, प्रतिस्पर्धा के अभाव में […]

उत्तराखंड मतदान के बाद राजनीतिक हलकों में जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू हो गया है। कम मतदान के बावजूद भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत की संभावना जता रहे हैं। जातिगत आंकड़ों, कैडर वोट के आधार पर लगाए जा रहे इन अनुमानों के बीच यह मतदान प्रतिशत में आई बड़ी गिरावट को लेकर चिंता भी उभरी है।

खासतौर पर पहाड़ की संसदीय सीटों पर जिनमें 30 फीसदी यानी 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा है। अल्मोड़ा की सल्ट सीट पर प्रदेश […]