हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर शुक्रवार को भी कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अथवा उनके पुत्र वीरेंद्र रावत में से किसी एक का टिकट तय माना जा रहा है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल टिकट की दौड़ में आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को होना है। […]

तीन उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस खेमे में खामोशी उम्मीदवारों के नाम पर नहीं बन पा रही सहमति, मंथन जारी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय से ही ऐसा लगता है कि कांग्रेस पिछड़ गई है।उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय से ही ऐसा लगता है कि कांग्रेस पिछड़ गई है।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर भाजपा अब उनके नामांकन में जुट गई है। उधर, कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर अभी […]

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शुक्रवार को उन्अहोंने पनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन दो वर्षों में उनकी सरकार ने चुनौतियां का डटकर मुकाबला किया और बेरोजगारों, महिलाओं और देवभूमि के हित में कड़े फैसले लिए।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल रोकने के लिए जहां कानून बनाया, वहीं भर्ती प्रक्रिया में गति लाई, इसका नतीजा यह है कि लोक सेवा आयोग में […]

जगमोहन नेगी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी की कलम से ,बागेश्वर मे बॉबी की गिरप्तारी के दिन ही मैने लिख दिया था. क्यों इसे नेता बनाने पर तुले हो… क्यों पीछे पड़े… तुम इसे विधायक बनवाके छोड़ोगे… लेकिन ये to सीधे सांसद बनने निकल पड़े अब भुगतो सब….. ऐसे ही शिव प्रसाद सेमवाल के पीछे पड़े वो नेता बन गए पत्रकार से आशुतोष भी चुनौती बन गए हैं.. अब ऐसे ही इन्होने उमेश कुमार को बिधायक बनवा दिये.. और अब वो कल हमारे दो पूर्व cm को चुनौती दे रहे थे एक पत्रकार के सामने.. की त्रिवेंद्र जी को 04 लाख मे समेट दूंगा और हरीश रावत जी की to जमानत बचाने के लाले पड़ जायेंगे…. दरसल ये सब इन नेताओं के कारण नेता बने हैं और अब इन पर भारी पड़ रहे हैं…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। 20 मार्च से पहाड़ों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 मार्च तक 5 पहाड़ी जिले चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

कल मौसम रहेगा शुष्क आने वाले दिनों में भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है जिससे तपिश बढ़ने की आशंका है। दून में भी लगातार पारे में […]

कत्यूरी सम्राट प्रीतम देव की महारानी जिया का नाम उत्तराखंड की वीर और पौराणिक गाथाओं में सम्मान से लिया जाता है। कत्यूरी राजवंश में माता को जिया कहा जाता है, इसलिए उन्हें जिया रानी कहा जाता है।इतिहासकारों और स्‍थानीय लोगों के मुताबिक जिया रानी धामदेव की मां थी और प्रख्यात उत्तराखंडी लोककथा नायक मालूशाही की दादी थीं। कहा जाता है कि जिया रानी हल्‍द्वानी के रानीबाग में रहीं थीं और उन्होंने यहां अपना बाग सजाया था। जिस कारण इस जगह का नाम रानीबाग पड़ा। जिया रानी पर कई कहावते प्रचलित हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में… रानीबाग में जिया रानी का मंदिर है। माता जिया रानी की गुफा आज भी रानीबाग में स्थित है। मान्‍यता है कि वह गुफा से वह सीधे हरिद्वार निकली थीं। यहां एक विशाल शिला है, जिसे जिया रानी का घाघरा मानकर लोग पूजते हैं। स्‍थानीय परंपराओं के अनुसार माता जिया रानी कत्यूरी वंश की रानी थीं। हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर रानीबाग में कत्यूरी वंश के लोग और सैकड़ों स्‍थानीय लोग अपने परिवार सहित सामूहित पूजा करते हैं। जिसे जागर हैं। उत्तराखंड में जिया रानी की गुफा के बारे में एक किवदंती प्रचलित है। कहा जाता है रानी जिया कत्यूरी राजा पृथ्वीपाल उर्फ प्रीतमदेव की पत्नी थी। वह रानीबाग में चित्रेश्वर महादेव के दर्शन करने आई थीं। रानी जिया बेहद सुंदर थीं। जैसे ही रानी नहाने के लिए नदी पर पहुंचीं तो वहां रुहेलों की सेना ने वहां घेरा डाल दिया। इस दौरान उन्होंने अपने ईष्ट देवताओं का स्मरण किया और गार्गी नदी के पत्थरों में ही समा गईं। नदी के किनारे एक विचित्र रंग की शिला आज भी वहां देखने को मिलती है, जिसे चित्रशिला कहा जाता है। जिया रानी को कुमाऊं में न्याय की देवी के रूप में पूजा जाता है। इतना ही नहीं जिया रानी कई कुलों की आराध्‍य देवी भी हैं।क्या है माता जिया रानी का असली नाम?जिया रानी का वास्तविक नाम मौला देवी था, जो हरिद्वार के राजा अमरदेव पुंडीर की पुत्री थीं। मौला देवी राजा प्रीतमपाल की दूसरी रानी थीं। मौला देवी को राजमाता का दर्जा मिला और उस क्षेत्र में माता को जिया कहा जाता था, इसलिए उनका नाम जिया रानी पड़ गया।क्‍यों कहलाई कुमाऊं की रानी लक्ष्मीबाई?माता जिया रानी को कुमाऊं की रानी लक्ष्मीबाई कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि माता जिया रानी ने रोहिलो और तुर्कों के आक्रमण के दौरान कुमाऊं की रक्षा की थी और युद्ध में बलिदानी हुईं थी।

स्‍थानीय लोगों का मानना है कि युद्ध के समय जिया रानी ने हीरे-मोती जड़ित लहंगा पहना था। जो बाद में पत्थर बन गया। ये पत्थर आज भी है रानीबाग में […]

    PAC के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास, तीन दशक बाद अदालत ने सुनाया फैसला रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, लूट, छेड़छाड़ और साजिश रचने के मामले में अदालत ने आखिरकार फैसला सुना दिया। पीएसी के दो सिपाहियों पर 15 मार्च को दोष सिद्ध हो चुका था।

दहशत के साए में हुई थी अस्मत तार-तार, नहीं भूली खौफ की रातहिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने […]

चुनाव आचार संहिता की वजह से लटकी 3253 पदों पर शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट में मिली थी मंजूरी।उत्तराखंड में एक मार्च से लेकर 16 मार्च तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा बनाए गए प्रवर्तन दल ने सात करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, अवैध शराब और मादक पदार्थ को सीज किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि जो जिले अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय सीमाओं से लगे हैं, उनके चेकपोस्ट पर प्रभावी निगरानी की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार […]

उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों का टूटना जारी है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बद्रीनाथ के मौजूदा विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए.गढ़वाल कांग्रेस मुक्त, टिहरी सीट पर कोशिश तेज…अब एक और विधायक पर भाजपा की निगाह।

गढ़वाल सीट में 14 विधानसभा सीटों में बदरीनाथ ही अकेली कांग्रेस के पास थी। तीन बार के विधायक भंडारी चमोली जिले की राजनीति में प्रभाव रखते हैं। जिला पंचायत सीट […]

80के दशक में इंदिरा गांधी को देश की सबसे ताकतवर नेताओं में माना जाता था। उत्तराखंड का गढ़वाल क्षेत्र तब कांग्रेस का गढ़ था। लेकिन 1982 के उपचुनाव में गढ़वाल सीट पहाड़ पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच की जंग का अखाड़ा बन गई।जब बहुगुणा के समर्थन में इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़ा हो गया था पूरा पहाड़

दो दिग्गजों की जंग के कारण लोकसभा का एक उपचुनाव देश की राजनीति में सबसे बड़ा चर्चा का विषय था। इस उपचुनाव में पूरा पहाड़ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बहुगुणा […]