उत्तराखंड में जहां एक तरफ बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए आगे बढ़ चुकी है. वहीं कांग्रेस में खींचतान है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चुनाव को लेकर अपनी बात रखी है.

यही नहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों को लेकर चिंता भी जाहिर की है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में हरीश रावत ने लिखा है की इस बार […]

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की भागीरथी बिष्ट किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, पिछले साल सितबंर में आयोजित कश्मीर मैराथन में भी पहाड़ की ये बेटी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

Bhagirathi Bisht won first prize in 42 KM marathonइस साल भी बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्सेज ने अटारी अमृतसर बॉर्डरमैन मैराथन-2024 का आयोजन किया था। इस मैराथन की 42 किलोमीटर दौड़ में […]

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर टिकट की दौड़ से बाहर हुए 26 दावेदार, 16 में से छटेंगे पांच नाम प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस ने 16 नाम तय किए हैं। टिकट की दौड़ से 26 दावेदार बाहर हो गए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक में 42 नामों पर गहन चर्चा के बाद दावेदारों की छंटनी की गई।

पांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय […]

उत्तराखंड पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में खासी गिरावट आई है तो वहीं लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी से जहां कई रास्ते बंद हो गए और ठंड बढ़ गई तो मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है. खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है.

बदरीनाथ हाईवे भी हनुमानचट्टी के पास से बर्फ के चलते बंद है। हालांकि बीआरओ बर्फ हटाकर हाईवे खोलने के कार्य में जुटा है। महायोजना के तहत बदरीनाथ मंदिर के आसपास […]

तीसरे सबसे सख्त ‘दंगा रोधी’ कानून में न अपील न सुनवाई, धामी सरकार ने किए यूपी से भी सख्त प्रावधान पब्लिक-प्राइवेट प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट पर बोले CM धामी- दंगाईयों की सात पीढ़ियां भी अब आगजनी व हिंसा करने से पहले सौ बार सोचेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले बवाली, दंगाई यह समझ बैठे थे कि यहां पर कोई सख्ती नहीं […]

गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा का तुरुप का इक्का कौन होगा, इस बारे में नई दिल्ली में मंथन का दौर जारी है। दोनों सीटों को लेकर भाजपा के भीतर कश्मकश की स्थिति बताई जा रही है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार देहरादून जिले की 10 विधानसभाओं के 15 लाख से अधिक मतदाता टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों सीटों पर दावेदारों के संबंध में और फीडबैक जुटाया है। गढ़वाल सीट पर तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। 2019 में जब पार्टी […]

लोकसभा चुनाव से पहले आज सोमवार को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।लोकसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई बड़े फैसले संभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू होगी। जिसमें चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी […]

उत्तराखंड नैनीताल। नगर में बर्फबारी की उम्मीद जाती रही, अलबत्ता रविवार को ओलों के साथ पानी बरसा। पिछले 24 घंटे में 24 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने नगर की ऊंची चींटियों बर्फबारी की संभावना जताई थी, जो हिमकण व ओलों में सिमटकर रह गई। छाते से नहीं चलेगा काम, यहां तो बर्फबारी के बीच ओलों के साथ बरस रहा पानी, अचानक से बढ़ गई ठंडउत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है. शनिवार शाम से बारिश लगातार जारी है, रविवार को भी बारिश हो रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, तो मैदानी इलाकों में तेज बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है.

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मार्च में औसतन इतनी बारिश नहीं होती। पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने के […]

Uttarakhand: दावा से बिल्कुल अलग है जमीनी हकीकत, नौकरी की कतार में खड़े हैं दस लाख से ज्यादा युवा; 12वीं योग्यता के सबसे अधिकउत्तराखंड में रोजगार के अवसर बढ़ने का भले ही दावा किया जा रहा हो मगर हकीकत थोड़ी अलग है। प्रदेश में 10.42 लाख युवा नौकरी पाने के लिए कतार में खड़े हैं।

इनमें 12 वीं पास पंजीकृत लोगों की संख्या सबसे अधिक है। सेवायोजन विभाग के आंकड़ों से इसकी पुष्टि होती है। रिकार्ड पर नजर डालें तो इंटरमीडिएट तक शैक्षिक योग्यता रखने […]

समाजवादी पार्टी मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने जा रही है। जल्द ही इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। दरअसल, लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक से लौटकर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में एक वैचारिक विकल्प के रूप में उतर कर खड़ी हो चुकी है। […]