आज नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटिया बाबा baukh naag जी के मंदिर में दर्शनार्थ हेतु पहुंची माननीयi विधानसभा अध्यक्षi जी को राज्य आंदोलनकारीयों द्वारा तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया। बाल गोविंद डोभाल अध्यक्ष, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के द्वारा समय-समय पर प्रत्येक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। आज फिर से राज्य आंदोलनकारीयो के पक्ष में ज्ञापन प्रेषित किया है क्या कुछ है ज्ञापन में आप भी पढ़िए

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण शुक्रवार को बाबा बौखनाग देव के मंदिर भाटिया गाँव दर्शन को पहुँची जहां उन्होंने बाबा बौखनाग के गर्वग्रहः में पूजा अर्चना के साथ […]

उत्तराखंड में अब धामी सरकार सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त करने का नया अभियान छेड़ने जा रही है। इसके लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप का सहारा लिया जाएगा। जिसमें सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सार्वजनिक निगमों, ग्राम सभाओं आदि की परिसम्पत्तियों पर कब्जा रोकने के लिए विभाग अपने अपने कब्जे वाली जमीनों का अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं की डायमेंशन और लोकेशन के साथ पोर्टल पर डाटा अपलोड करेंगे।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों की परिसम्पत्तियों एवं भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव […]

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई।उत्तराखंड में मौसम शुष्क, कोहरे की चेतावनी जारी; फिलहाल ठिठुरन से नहीं मिलेगी राहत

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के […]

Avtar Singh Bisht,Hindustan Global Times: फर्जी मैट्रिमोनियल साइट मामले में फरीदाबाद से पकड़े गए चार लोगों में एक नाइजीरियाई:उत्तराखंड पुलिस
Hindustan Global Times: उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल साइट चलाने और लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है जिनमें एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है।

पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नाइजरियाई की पहचान चिनोन्सो रोयाकातो (36) के तौर पर की गई है जो गिरोह का सरगना है। […]

ग्राम सभा कोलिंडा के साथ-साथ चार अन्य ग्राम सभा को जोड़ने वाली पुलिया का शीघ्र निर्माण कार्य होने जा रहा है। सूचना के अधिकार से प्राप्त खबर, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ने मौके पर पहुंचकर उपरोक्त पुलिया जो की काफी लंबे समय से ठेकेदार के द्वारा लंबित की गई थी। छह किलोमीटर सड़क में भी घोटाले की बू आ रही थी ।अब देखना ये होगा पुलिया का निर्माण कब तक होता है। सड़क निर्माण पर ठेकेदार पर क्या कार्रवाई होती है।

कार्यालय दस्तावेज़ी अभियन्ता पी0एम0जी0एस0वाई0 (सिं0ख0), बजरो मुख्यालय- सतपुली (गढ़वाल)। सेवा में, पत्रांक:-857/पी0एम0जी0एस0वाई0 (सिं0ख0), ई-मेल:cepmgsybaijros rediffmail.com दिनांक 03/01/2024 श्री विक्रम सिंह रावत, म0नं0 139, सैक्टर-55, सराय, हरियाणा 121004 विषयः- सूचना अधिकार […]

श्रीरामोत्सव से पूर्व उत्तराखंड परिवहन निगम ने अयोध्या के लिए हल्द्वानी रुद्रपुर से सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद मंगलवार से दून आइएसबीटी से अयोध्या के लिए नियमित बस सेवा का संचालन होगा।Uttarakhand: आज से देहरादून से अयोध्या के लिए मिलेगी सीधी बस, साधारण होगा किराया; ये रहेगा रूट

यह बस देहरादून से सुबह साढ़े 11 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह बस दोपहर तीन बजे चलेगी व अगले दिन सुबह आठ […]

Uttrakhand में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में होगी PM मोदी की रैली, अमित शाह व राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री करेंगे जनसभाएं ।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपनी रणनीति तय कर चुकी है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने मार्च तक के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।

इसके तहत बड़ी रैलियां आयोजित करने का निश्चय किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से पांचों लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक […]

Sunderlal Bahuguna Birthday प्रसिद्व पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा के जन्मदिन पर जानें इनके बारे में अनसुने किस्से राज्य न्यूज डेस्क !! सुन्दरलाल बहुगुणा (अंग्रेज़ी: Sunderlal Bahuguna, जन्म- 9 जनवरी, 1927; मृत्यु- 21 मई, 2021) प्रसिद्ध पर्यावरणविद और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता थे। इन्हें सन 1984 के ‘राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

सुन्दरलाल बहुगुणा के अनुसार, “पेड़ों को काटने की अपेक्षा उन्हें लगाना अति महत्वपूर्ण है”। सन 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के सम्पर्क में आने के बाद सुन्दरलाल बहुगुणा दलित […]

उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। माना जा रहा है कि जनवरी अंतिम सप्ताह में सत्र बुलाया जा सकता है। इसमें राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण संबंधी विधेयक को पास करवाने के लिए विशेष सत्र आहूत किया जाएगा।विधानसभा का विशेष सत्र जल्द, संसदीय कार्य मंत्री का बड़ा बयान, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बनाई गई विशेषज्ञ कमेटी की रिपेार्ट भी विधानसभा में इसी दौरान लाई जाएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा है […]

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भाजपा के सामने अब हैट्रिक लगाने की चुनौती, पार्टी ने हर सीट पर रखा पांच लाख से ज्यादा मतों से जीत का लक्ष्य,उत्तराखंड में वर्ष 2014 से लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर काबिज भाजपा के सामने अब हैट्रिक लगाने की चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को धरातल पर मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है।

प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की रविवार को हुई लोकसभा योजना बैठक में आगामी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए मार्च तक के कार्यक्रम निर्धारित किए गए। पांच लाख से […]