उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने गुरुवार को ग्राम पंचायतों से अपील करते हुए कहा कि वे रुद्रप्रयाग में कुछ खास समुदायों के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले साइन बोर्ड न लगाएं।

   उन्होंने यह अपील इसलिए की, क्योंकि हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले की केदार घाटी के गांवों में विशेष समुदाय के लोगों के घुसने पर प्रतिबंध लगाने वाले साइन बोर्ड […]

नेनीताल, 12 सितंबर उत्तराखंड में न्यायाधीश भी संभवतया किसी बड़ी परेशानी में हैं और इस समस्या से समाधान के लिये संगठित हो गये हैं। पहली बार राज्य के न्यायाधीशों ने उत्तरांचल जजेस एसोसिएशन बनाया है और ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में इसके चुनाव भी कराये हैं।

   एसोसिएशन में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, कनिष्ठ संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, और प्रकाशन सचिव सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार खड़े हुए और कुल 286 […]

नेनीताल, 11 सितंबर . 122वें नंदा देवी महोत्सव का आगाज हाे गया है. भाद्रपद माह की अष्टमी यानी नंदाष्टमी पर माता नंदा-सुनंदा की सुंदर प्राकृत-पर्वताकार मूर्तियां माता नयना के मंदिर में स्थापित मंडप में विराज गई हैं, और अपने भक्तों को बुधवार सुबह से दर्शन दे रही हैं.

दर्शनों का यह क्रम आगामी 15 सितंबर को मूर्तियों के नैनी झील में विसर्जन तक चलता रहेगा. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने भी सुबह पंडाल में पहुंचकर […]

देश में बढ़े रहे साइबर हमलाें को देखते हुए प्रदेश में भी साइबर कमांड़ों की फौज तैयार की जा रही है। पहले चरण में 10 साइबर कमांड़ो को चयनित किया गया है।

   यह साइबर कमांडो साइबर क्राइम थाना देहरादून व हल्द्वानी से चयनित किए गए हैं। फरवरी माह में इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आइ4सी) की ओर से ली गई आनलाइन […]

राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा में बदला पैटर्न जारी कर दिया है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जारी करने से अभ्यर्थियों की दुविधा भी दूर हुई है।

    नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो […]

ऊत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर अब उनके आश्रितों को एकमुश्त 50 लाख रुपये मिलेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री के कैंप कार्यालय में उनकी मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उपनल के प्रबंध निदेशक और पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड ने इसे लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

   बताया गया कि राज्य में करीब 25000 उपनल कर्मचारी हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व में उपनल कर्मचारी का दुर्घटना बीमा मात्र 15000 रुपये था। […]

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से संचालित होने वाली हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों से गंभीर स्थिति में गर्भवतियों को हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा।

   मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हेली एंबुलेंस सेवा की मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) में गर्भवतियों को प्राथमिकता के आधार पर सेवा देने का प्रावधान करने के निर्देश दिए। सचिवालय […]

रूद्रपुर,ये कोई पहला मामला नहीं है. जब किसी तीसरी महिला ने राजनेता की टेंशन बढ़ाई हो. इससे पहले भी तीसरी महिला, उत्तराखंड में कुछ नेताओं के लिए बड़ी मुश्किल साबित हुई है. मंत्री रेखा आर्य और उनके पति के नाम का गलत इस्तेमाल कल्पना मिश्रा कर रही हैं.

   बरेली की इस महिला के कारण, मंत्री रेखा आर्य की टेंशन बढ़ी हुई है. आगे का काम अब यूपी पुलिस और कोर्ट को करना है. ताकि साफ हो सके […]

बहुचर्चित एनएच-74 घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने पीसीएस अफसर डीपी सिंह सहित आठ आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। आरोपितों में कुछ किसान भी हैं, जिनकी संपत्ति ईडी पहले ही अटैच कर चुकी है।

    विशेष ईडी कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 13 नवंबर को नियत की है। उत्तराखंड में एनएच-74 मुआवजा घोटाला काफी सुर्खियों में रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार […]

चंपावत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल की लड़की अचानक गायब हो गई। बाद में पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश का तो वह वृंदावन में मिली।

बताया जा रहा है कि उसे एक शख्स बहला फुसला कर भगा कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया है। मामला उत्तराखंड के चंपावत जिले […]