बाग्लादेश के हालात पर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद भवन में बुलाई गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश के हालात पर जानकारी देंगे। बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हैं।

स्टोरी बांग्लादेश प्रदर्शनकारी पुलिस थानों से हथियार भी लूट ले गए। प्रदर्शनकारी आवामी लीग के नेताओं और अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। वहीं बांग्लादेश में जारी बवाल को शांत […]

हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हानियेह के कत्ल का बड़ा राज खुल गया है। ईरानी अधिकारियों ने मामले में अहम जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने बताया कि इस्माइल हानियेह को एकदम किए हमले में नहीं मारा गया, बल्कि इसकी प्लानिंग दो महीने पहले ही कर दी गई थी।

ईरान हानियेह के कत्ल में इजरायल को जिम्मेदार ठहरा चुका है, उसका कहना है कि कातिल ने हानियेह के गेस्टहाऊस में मेहमान बनकर एंट्री ली और दो महीने एक कमरे […]

इस बार के बजट और हाल ही में हुई नीति आयोग की बैठक के बाद 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के कदमों पर बड़े ऐलान और चर्चा की गई है. दरअसल, पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत की आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया था.

इसके बाद से ही नीति आयोग इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तमाम तरह के सुझावों, उपायों और फॉर्मूले पर काम करने में जुट गया है. 2047 आने में […]

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी की गई है और उनकी हत्या की कोशिश की गई है, जिसके बाद रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घायल हो गए और उनका कान खून से लथपथ हो गया। उन्हें तुरंत सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रंप को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है, डोनाल्ड ट्रंप पर ये हमला एक स्नाइपर ने किया था, जिसे मार गिराया गया है।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले से पहले कई राष्ट्रपतियों की हत्या की जा चुकी है। ट्रंप को भी हमलावर मौत के घाट उतारना चाहते थे। मगर वह किस्मत वाले रहे कि बाल-बाल बच गए और गोली उनके कान को बिलकुल छूते हुए निकल गई।

ट्रंप की पेन्सिलवेनिया रैली में हुई इस घटना ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को यह जानलेवा हमला किया […]

प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान, नई दिल्ली और मॉस्को ने व्यापार, ऊर्जा, जलवायु और अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर सहमति बनी, जिसमें रूस के सहयोग से भारत में 6 नए न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने पर भी बातचीत हुई. रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम (Rosatom) इन न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को बनाने में भारत की मदद करेगी.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आधिकारिक निवास स्थान क्रेमलिन में मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने […]

अरब देशों में तेल के भंडार जैसे जैसे घटते जा रहे है वैसे वैसे अरब देश कट्टरता छोड़ उदारवादी रवैया अपनाते जा रहे है क्योंकि उन्हें अच्छी तरह ये बात समझ आ गयी है की केवल इस्लाम के भरोसे देश की अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती इसीलिए अरब देश अब फुड बिज़नेस, इंफ्रास्ट्रक्चर विदेशी निवेश की ओर बढ़ रहे हैं.

सोशल मीडिया अरबी भाषा में लिखी गीता कुछ दिनों से छायी हुई है. हमने जब इस बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया तो कई तरह की बातें सामने आयी. सोशल […]

ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम चुनाव में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 412 और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 121 सीटें मिलीं। 650 में 648 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

सनूक ने हार स्वीकार करते हुए स्टार्मर को जीत की बधाई दी है। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर इंग्लैंड की जनता ने खूब भरोसा किया है। इस […]

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया बारबाडोस के खराब मौसम के चलते वहीं फंस कर रह गई. लेकिन अब बारबाडोस से एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे.

बारबाडोस के एयरपोर्ट्स बंद होने फ्लाइट्स के कैंसिल होने के बाद बीसीसीआई ने प्लान बी बनाया. इसके मुताबिक अब टीम इंडिया एक स्पेशल फ्लाइट में बैठकर भारत लौटेगी. भारतीय खिलाड़ी […]

सऊदी अरब एक इस्लामिक देश है. हालांकि यहां 8000 साल पुराना एक मंदिर पाया गया है.जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. ये भी बताया जाता है कि इस मंदिर में कहल देवता की पूजा की जाती थी.

दरअसल, सऊदी अरब की सरकार ने ऐलान किया था कि यहां राजधानी रियाद के दक्षिण पश्चिम में 8000 साल पुराना पुरातात्विक स्थल अल फा की खोज हुई है. यहां सऊदी […]

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी व विदेश मंत्री के निधन पर भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि ईरान के राष्ट्रपति के सम्मान में आज (21 मई) पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।

बता दें, ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य की मौत […]