उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक, मध्यप्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता वर्ष 2028 तक बढ़ाने और राजस्थान में नए कनेक्शन पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद यूपी में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।

उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि पावर कारपोरेशन नियमों का उल्लंंघन कर रहा है। कारपोरेशन के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर […]

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की अगले साल 2026 में होने वाली हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 216373 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संस्थागत व व्यक्त्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ की गई थी।

बरसात होने की वजह से परिषद की ओर से संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए 14 अगस्त व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 24 अगस्त दोबारा तिथि बढ़ाई गई थी। पूरी जांच प्रक्रिया […]

उत्तराखंड के देहरादून जिले में डोईवाला क्षेत्र में एक हाथी ने स्कूटी सवार परिवार पर हमला कर दिया और बच्चे को सूंड से खींच कर सड़क पर पटक दिया, जिससे 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि बच्चे के माता-पिता ने किसी तरह सड़क किनारे बह रहे नाले में कूद कर जान बचाई।

इस दौरान स्थानीय लोगों में आग जलाकर हाथी को जंगल में भगाया। गुरुवार शाम के समय देहरादून-रायपुर मार्ग पर कालू वाला के पास यह घटना घटी। जानकारी के अनुसार, कोठारी […]

उत्तराखंड में बाघों की आबादी से जुड़ी तस्वीर अब बेहद दिलचस्प और चिंताजनक दोनों होती जा रही है. एक समय था, जब यह राज्य केवल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की वजह से बाघों के सुरक्षित घर के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब स्थिति यह है कि उत्तराखंड में बाघों की संख्या अपनी अधिकतम क्षमता के करीब पहुंच चुकी है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से राज्य में बाघों की संख्या बढ़ रही है, वह प्राकृतिक संतुलन और सुरक्षा व्यवस्था पर नई चुनौतियां लेकर आ सकती है. ✍️ […]

उत्तराखंड के हजारों निवेशकों की गाढ़ी कमाई डकारने वाली ‘द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी’ (एलयूसीसी) के खिलाफ सीबीआई ने गुरुवार को केस दर्ज कर लिया।

उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से बीते दिनों दिए गए आदेश के बाद सीबीआई की देहरादून शाखा ने सोसाइटी के संचालकों, अधिकारियों और एजेंटों के खिलाफ नियमित केस दर्ज किया है। […]

हवा और आग के पास सुहावनी शाम भले किसे पसंद ना हो। लेकिन, सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाएं आंखों की समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हर दिन आने वाले मरीजों में 30 प्रतिशत तक इस समस्या से गुजर रहे हैं। ✍️ अवतार सिंह बिष्ट | […]

नैनीताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता उन्हीं सरकारों को चुनती है जो जमीन पर काम करती हैं, न कि केवल वोट की राजनीति करने वालों को। उन्होंने बताया कि बिहार और हरियाणा के चुनाव इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।

सीएम धामी ने कहा कि बिहार चुनाव में उठाए गए वोट चोरी के आरोपों का कोई आधार नहीं था, और लोगों ने विकास और काम करने वाली सरकार को चुना। […]

उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की उम्मीद है।

सप्ताह के दौरान प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं कुहासा जा सकता है। […]

प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों पर अब गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने नशा मुक्त देवभूमि मिशन की समीक्षा करते हुए इसके निर्देश दिए।

उन्होंने लगातार अपराध करने वाले अपराधियों को एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध करने और इनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर इनकी निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। ✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल […]

आर्मी जल्द ही अग्निवीरों की भर्ती लगभग दोगुनी करने जा रही है। अगले रिक्रूटमेंट साइकिल से हर साल लगभग 100,000 नए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। सिर्फ़ तीन साल पहले, 2022 में, सिर्फ़ 40,000 अग्निवीरों की भर्ती हुई थी; अब, यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।

इतनी बड़ी बढ़ोतरी क्यों? आर्मी अभी लगभग 180,000 सैनिकों की कमी का सामना कर रही है। COVID-19 महामारी के कारण 2020-21 में दो साल के लिए भर्ती रोक दी गई […]