प्रे मनगर के मांडूवाला में सेलाकुई के तिल्वाड़ी के रहने वाले स्टोन क्रशर मालिक रोहित नेगी की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मुजफ्फरनगर के रहने वाले अजहर मलिक पर है।

हत्या की वजह एक युवती को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है। […]

भोपाल दौरे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया.

राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को ब्लंडर बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी […]

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दोहना स्टेशन के पास टनकपुर-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम हो गई। रविवार देर रात करीब 11:58 बजे यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन संख्या 05307 दोहना क्षेत्र से गुजर रही थी।

हालांकि, ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर में इस प्रकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस मामले को रेलवे ने […]

कै श कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ अगले संसद सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा. वहीं, अब इसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, रिजिजू ने कहा है कि वह हाईकोर्ट जज यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए सभी दलों से बात करेंगे.

जस्टिस वर्मा के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. दरअसल, जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी […]

बैं कों के लिए लोगों को दिए गए लोन का फंसना बहुत ही आम बात है. लेकिन जब लोन फंस जाता है तो उसे रिकवर करना कई बार बहुत ही मुश्किल हो जाता है. लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के पांच बैंकों ने मिलकर एक साथ रणनीति बनाई है, ताकि फंसे हुए लोन की रिकवरी की जा सके. 5 करोड़ रुपये से कम के खुदरा और एमएसएमई लोन की वसूली के लिए एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ोदा समेत पांच बैंक एक साझा कलेक्शन एजेंसी बनाने की योजना पर आगे काम कर रहे हैं.

लोन वसूली के लिए एक साथ कदम इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के इन पांचों बैंकों की तरफ से एक फर्म बनाया जाएगा- पीएसबी अलायंस […]

मानसून के आगमन के साथ ही देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. पूर्वोत्तर में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.

राजधानी दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है. यहां आए दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है. इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश की […]

कें द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय भाषाओं के लिए स्वदेशी रूप से विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मल्टीमॉडल वृहद भाषा मॉडल (एलएलएम) भारत जेन का शुभारंभ किया।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अंतःविषयी साइबर-भौतिक प्रणाली मिशन के तहत विकसित और आईआईटी बॉम्बे में आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और आईओई (इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग) के लिए टीआईएच फाउंडेशन के […]

R CB vs PBKS Final: आज आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला है और इस खिताबी भिड़ंत से पहले ही लगता है जैसे आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है. आरसीबी के एक धाकड़ खिलाड़ी चोटिल हैं और उनके इस बड़े मुकाबले में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटर टिम डेविड की जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. वो दो मैचों में हैमस्ट्रिंग चोट […]

2025: गंगा दशहर 5 जून 2025 को है. ये दिन गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. गंगा दशहरा के दिन देवी गंगा धरती पर आई थी. माना जाता है की इसी दिन गायत्री मंत्र का प्रकटीकरण भी हुआ था.

कहते हैं कि इस दिन 10 तरह के योगों का संगम होता है, जो इसे विशेष बनाता है. सिर्फ गंगा स्नान से व्यक्ति के 10 तरह के पाप धुल जाते […]

आ ईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज यानी 3 जून को खेला जाना है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस अहम मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस बार न्यूजीलैंड के कुल 20 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला […]