टिहरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 की ट्राफी भारतीय खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण व 17 रजत सहित कुल 47 पदक की सुनहरी वर्षा कर अपने नाम कर ली।

वहीं, पांच स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर सर्बिया की टीम दूसरे और चार स्वर्ण, एक रजत सहित कुल 10 पदक के साथ कजाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर रही। […]

रावण केवल लंका के महान राजा नहीं थे, बल्कि भगवान शिव के परम भक्त, महान तांत्रिक और कुशल ज्योतिषी भी थे. उनकी तंत्र विद्या और ज्योतिष का खजाना हमें रावण संहिता में मिलता है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से अनुसार इस ग्रंथ में उन्होंने न केवल कई ज्योतिषीय रहस्य बताए हैं, बल्कि कुछ ऐसे विशेष उपाय भी बताए हैं, जिनसे व्यक्ति अपनी किस्मत […]

1 दिसंबर 2025, यानी कि आज एकादशी है. यह मोक्षदा एकादशी है, जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि यह एकादशी मोक्ष देने वाली है. हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है.

नारद पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु को मोक्षदा एकादशी का व्रत अति प्रिय है. मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड टूरिज्म के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेस्डर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

इसी क्रम में गत वर्ष से सरकार शीतकालीन यात्रा भी संचालित कर रही है। सरकार राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन को भी बढ़ावा दे रही है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार (1 दिसंबर) से शुरू हो रहा है। शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्र और विपक्ष दो बड़े मुद्दों गांधी परिवार के खिलाफ नेशनल हेराल्ड FIR और पूरे देश में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर आमने-सामने होंगे।

तृणमूल कांग्रेस, DMK और समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के खिलाफ अपना विरोध और बढ़ाने का फैसला किया है। चुनाव आयोग की तरफ से इस प्रक्रिया को शुरू […]

भारत ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया. भारत की जीत में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक बनाया. कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, भारत ने पहले खेलते हुए 349 रन का स्कोर किया था जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 332 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच में जहां कोहली की पारी ने चर्चा बटोरी तो वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव की फिरकी ने भी कमाल किया.

कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. कुलदीप ने 4 विकेट हॉल करके शेन वार्न का 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कुलदीप […]

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार 14 अहम बिल पेश करने की योजना बना रही है। वहीं विपक्ष 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चीन और लाल किले के पास ब्लास्ट जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

संसद सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीति गरम हो गई है, क्योंकि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और […]

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात में नोट लूट रहे एक लड़के की सीआईएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे उत्तर प्रदेश में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी दूल्हे की बुआ का बेटा है। वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने आया था। दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात बारात में 14 […]

हरिद्वार के थाना बहादराबाद क्षेत्र में बीती रात एयरफोर्स से रिटायर एक सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार में हुई इस वारदात के वक्त मृतक का बेटा भी साथ था जो ड्राइव कर रहा था।

बेटे के अनुसार, रास्ते में एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट मांगी तो उसे कार में बिठा लिया। कुछ आगे जाने पर उक्त युवक ने पिता को गोली मार दी। घटना […]

समाज को दिशा दिखाने और नई पीढ़ी के भविष्य को सजाने-संवारने का जिम्मा जिन शिक्षकों पर था, उन्होंने अपनी शर्मनाक हरकतों से गुरु-शिष्य की परंपरा का कलंकित कर दिया। देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से अश्लील हरकत की।

स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। ऐसे में छात्राओं को बाल आयोग को शिकायत करनी पड़ी। वहीं, चमोली के शिक्षक पर भी […]