हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर। सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर समाजसेवी संजय ठुकराल ने रविन्द्र नगर में कल्याणी नदी पर पहुंच कर छठ पूजा घाट में छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल ने सभी को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अघ्र्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि छठ एक महान परम्परा है। यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। छठ का महत्व डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में है श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्वों का मिल जुलकर मनाने से इन त्यौहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। धार्मिक पर्व हमें संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही मन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट विकास पुरुष मेयर रामपाल सिंह छठ पूजा घाट पर किए गए सुंदरीकरण कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण ।

रूद्रपुर। रविन्द्र नगर में छठ पूजा घाट पर किये गये सौंदर्यीकरण कार्यों का मेयर रामपाल सिंह फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज ने मेयर रामपाल का स्वागत […]

Hindustan Global Times,रुद्रपुर। विराट कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 20 नवम्बर को जनता इंटर कालेज में किया जाएगा। कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि काव्य पाठ करेंगे।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल ने बताया कि स्वतंत्रता के नायक अमर शहीदों शहीद भगत सिंह, […]

मेयर रामपाल ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति के मानसिक विकास के लिए शिक्षा का महत्व है उसी प्रकार व्यक्ति के शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण

रूद्रपुर। गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में पद जीतकर लौटे पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों को मेयर रामपाल सिंह ने अपने आवास पर सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया। बता […]

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,अवतार सिंह,बिष्ट,डिस्पोजल फैक्ट्री में भड़की आग, 50 लाख से अधिक की क्षति

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट। भूरारानी क्षेत्र में स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में आग भड़क गयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में […]

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल जी एवं सम्मानित पार्षद गणों तथा पार्टी पदाधिकारी के साथ राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चौहान, बलराज सिंह राज ,महेंद्र सिंह धानक, सुनील चौहान, महेश पंत,माधवानंद जोशी, एसके नैय्यर, पीसी शर्मा, श्रीमती कांति भाकुनी, श्रीमती देवकी बिष्ट, जानकी जोशी, सावित्री जोशी, कमला बुधानी, मालती कांडपाल, अवतार सिंह बिष्ट को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पार्षद निमित शर्मा, सुशील चौहान, विनय विश्वास,सुनील कुमार, मोहम्मद अशफाक, विधान राय, सुशील यादव,भुवन गुप्ता, अमलेश कोली, कैलाश राठौर, डॉ राकेश सिंह, शालू पाल, मंडल अध्यक्ष धीरेश […]

Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht रामलीला, सुंदर अभिनय के साथ विजडम पब्लिक स्कूल के बच्चों में संयुक्त रूप से 3 घंटे में किया पूरी रामलीला का मंचन, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विजडम पब्लिक स्कूल की शानदार प्रस्तुति व पहल,

गंगापुर मार्ग स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर, सांस्कृतिक, धार्मिक और बच्चों द्वारा मनमोहक ‘प्रस्तुति प्रस्तुत की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, (सरस्वती) […]

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की रणनीति से कमलचंद जोशी की छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हुई निर्विरोध ताजपोशी

रूद्रपुर – कमलचंद जोशी की छात्र संघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध ताजपोशी ने पूर्व विधायक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश शुक्ला की टीम की सटीक रणनीति के कारण संभव […]

रूद्रपुर उत्तराखंड की अपडेट खबर जीवनसाथी की दीर्घायु के लिए सुहागिनें सोलह श्रृंगार के साथ आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। पति के लिए आज पत्नियां सोलह श्रृंगार करके चांद के सामने पूजा कर रही थी।

रात 8:30 बजे चांद के दर्शन किए। पूजा-अर्चना का मुहूर्त शाम 5:44 से 7:02 तक रहेगा। आज के इस खास मौके के लिए कई दिनों से सुहागिनों ने तैयारी शुरू […]

हिंदुस्तान Global Times, अवतार सिंह बिष्ट, मेट्रोपॉलिश सिटी दशहरा महोत्सव  का आज अंतिम दिन, संस्कृतिक  कार्यक्रमों की धूम मची है। मेट्रोपोलिस के बच्चे व महिलाएं एवं आसपास क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। MRWA के द्वारा₹100 का टिकट पर अनगिनत इनाम रखे गए थे। आज मंच के माध्यम से बॉक्स में बिक चुके टिकट की द्वितीय प्रति एकत्रित कर बॉक्स में डाली गई थी। अलग-अलग व्यक्तियों से पर्ची निकालकर इनाम की घोषणा पूर्व विधायक राजकुमार ठाकुर द्वारा की गई ।मौके पर ही पर्ची में निकले इनाम को विजेताओं को दे दी गई। आज विजयदशमी को मेट्रोपोलिस में  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन कार्यक्रम को करीब से देखने के लिए  हजारों की भीड़ जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व विधायक, हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात राजकुमार ठुकराल ने अपने संबोधन में  सभी उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार आपके जीवन में नया उत्साह लाए जो आपको जीवन में सफलता की ओर ले जाए। भगवान राम आपके जीवन में प्रचुर समृद्धि, स्वास्थ्य और धन लाएँ। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा था ,हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल के संबोधन पर उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में मेट्रोपोलिस निवासियों एवं रुद्रपुर विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। तदुपरांत मुख्य अतिथि एवं MRWA के संयुक्त तत्वाधान में  रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी एल चोमवाल ने किया,  mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, कोषाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल , सचिव सुनील शुक्ला, हितेश लालवानी, दलीप सिंह,विनय कुमार दुबे, आदित्य कुमार, बृजेश तिवारी,जीवन खाती,सुमित सक्सेना,राजेश तिवारी,सुमेश राय,रवि सिंह, गिरीश तड़ियाल, आदि उपस्थित थे। मेट्रोपोलिस में चार दिवसीय दशहरा मेला, के कुशल संचालन एवं हिंदुत्व की अलग जगाने के लिए, आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने पर mrwa, की पूरी टीम एवं समस्त मेट्रोपोलिस वासियों के साथ-साथ उधम सिंह नगर, उत्तराखंड वासियों को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री एवं उधम सिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक drमंजूनाथ टीसी उधम सिंह नगर, विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।

रामायण के अनुसार भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की। इस दिन को मनाने के लिए लोग विजयादशमी या दशहरा उत्सव मनाते हैं और पूरे […]