आज 25 नवंबर दिन मंगलवार है, इसके साथ ही मार्गशीर्ष माह का शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है, जिसे विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था।

आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रहों की स्थिति की बात करें तो बुध और शुक्र तुला में रहेंगे। ऐसे ही गुरु कर्क में विराजमान रहेंगे। […]

हिंदू धर्म शास्त्रों में बहुत से शुभ और अशुभ मुहूर्त का वर्णन किया गया है. अशुभ मुहूर्त में राहुकाल, यमघण्ट काल, गुलिक काल और भद्रा आदि आते हैं. वहीं, शुभ मुहूर्त में प्रदोष काल, गुरु पुष्य काल, अमृत सिद्धि काल और अभिजीत मुहूर्त आदि आते हैं.

इन शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है. इसी के चलते मंगलवार, 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर के ध्वजारोहण के लिए अभिजीत मुहूर्त को चुना […]

अयोध्या। दिव्य राममंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ध्वजारोहण करेंगे। इसी के साथ नौ नवंबर 2019, पांच अगस्त 2020 तथा 22 जनवरी 2024 के उपरांत 25 नवंबर की तिथि भी सनातनधर्मियों के स्वर्णिम इतिहास में दर्ज हो जाएगी।

म राम मंदिर के मुख्य शिखर पर लगने वाली ध्वजा को 18 फीट की लंबाई और नौ फीट की चौड़ाई में भले माप लें, लेकिन सत्य तो यह है कि […]

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में तैनात अग्निवीर दीपक सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। दीपक उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले थे उनकी उम्र अभी 23 साल थी। चंपावत के स्थानीय थाने के सब-इंस्पेक्टर विपुल जोशी ने बताया कि दीपक सिंह खरही गांव के रहने वाले थे और नियंत्रण रेखा के पास बार्डर जिले मेंढर में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि वे भी जांच […]

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भयावह दुर्घटना घट गई, जब नरेंद्र नगर क्षेत्र में कुंजापुरी-हिंडोलाखाल मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पाँच लोगों ने दम […]

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने आरोपी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वर्ष 2022 में स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी 21 मार्च व 18 अप्रैल […]

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दंगा भड़काने की सुनियोजित साजिश के आरोपों के संबंध में स्थानीय भाजपा नेता मदन मोहन जोशी तथा अन्य लोगों की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख तय की है।

चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की बेंच ने मामले की सुनवाई की। बेंच ने नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के भाजपा के स्थानीय नेता मदन मोहन जोशी […]

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड विधानसभा का अवलोकन किया। साथ ही विधानसभा समितियों के कामकाज, विधानसभा स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया, रिसर्च विंग और नेवा इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई।

उत्तराखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत ने हरविन्द्र कल्याण का स्वागत किया। इसके बाद संसदीय कामकाज तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की। उत्तराखंड विधानसभा में गत दो […]

उत्तराखंड में 15 और स्कूल पीएम श्री बनेंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

साथ ही अफसरों से कहा है कि स्कूलों में लाइब्रेरियों के लिए बजट जल्द आवंटित किया जाए। मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि 32 पीएम श्री स्कूलों में […]

टिहरी बांध परियोजना पर 1000 मेगावाट क्षमता वाले देश के प्रथम वेरिएबल पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। पीएसपी की चार यूनिट में से 250-250 मेगावाट क्षमता की पहली व दूसरी यूनिट सफलतापूर्वक भारतीय ग्रिड से जुड़कर उत्पादन कर रही हैं।

अन्य 500 मेगावाट की दो यूनिटों का कार्य भी विश्वस्तर के विशेषज्ञों की देखरेख में गतिमान है। शीघ्र ही इन्हें भारतीय ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। कोटी कालोनी अतिथिगृह में […]