प्रशासन और निहंग समुदाय में हो रही बात
वहीं, गुरुद्वारा पांवटा साहिब में प्रशासन और निहंग समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक माहौल में वार्ता जारी है। प्रशासन को उम्मीद है कि बातचीत के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल आएगा।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य बताई जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में 16 जून से शुरू हुआ निहंग सिखों और प्रशासन के बीच गतिरोध आखिरकार वार्ता के बाद खत्म हो गया है. निहंग सिखों के एक जत्थे और पुलिस के बीच हिमाचल बॉर्डर पर हुए टकराव के बाद यह सहमति बनी.
जत्था देहरादून कूच करने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने कुल्हाल बॉर्डर पर रोका था. बीते गुरुवार को यह बॉर्डर रणक्षेत्र में बदल गया था, जब निहंग सिखों ने तलवारें लहराते हुए बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया. पुलिस की वार्ता सफल होने के बाद, प्रशासन ने जेल में बंद निहंगों से मुलाकात करवाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
