सनराइजर्स की टीम ने चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 100 गेंदों पर 241 रन ठोक दिए और रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ दिया.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
100 गेंदों के इस टूर्नामेंट में पहले कभी किसी टीम ने 240 का आंकड़ा पार नहीं किया था, लेकिन सनराइजर्स की टीम ने ये कारनामा करके द हंड्रेड के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, इस मैच में अब तक लीग इतिहास के अब तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के देखने को मिले.
द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स का तूफान
इस मुकाबले में लंदन स्पिरिट ने टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, जो गलत साबित हुआ. सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने लंदन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और सिर्फ 100 गेंदों में 2 विकेट पर 241 रन ठोक दिए. टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 42 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वहीं, मिचेल मार्श ने 37 गेंदों पर 76 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 18 गेंदों पर 55 रनों की तूफानी पारी खेली.
यह द हंड्रेड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया. वहीं, इस ऐतिहासिक पारी में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने 18 चौके और 21 छक्के जड़े. यानी चौकों से ज्यादा छक्कों की बारिश देखने को मिली. एक पारी में 18 चौके-21 छक्के यानी कुल 39 बाउंड्री लगे, जो द हंड्रेड लीग का नया रिकॉर्ड भी बन गया.
लंदन स्पिरिट ने भी ठोक दिए 200 से ज्यादा रन
वहीं, 242 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की टीम ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए. टीम के लिए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 83 रनों की पारी आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 रन, लियाम लिविंगस्टन ने 34 रन और जेमी ओवरटन ने नाबाद 27 रन बनाए. हालांकि, टीम 37 रनों से मुकाबला हार गई.
वहीं, लंदन की पारी में कुल 30 चौके-छक्के लगे. दोनों टीमों को मिलाकर इस मैच में कुल 69 चौके-छक्के लगे, जो द हंड्रेड के इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा हैं.
मिचेल मार्श और रियान रिकेल्टन ने रचा इतिहास
इसके अलावा, सनराइजर्स लीड्स के ओपनर्स मिचेल मार्श और रयान रिकेल्टन ने नया इतिहास रचा. मार्श और रिकेल्टन ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 65 गेंदों में 148 रन जोड़ दिए और द हंड्रेड लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले जोड़ी बन गए. वहीं, हैरी ब्रूक ने महज 15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
– पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, दिग्गज खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन पक्का! इस लीग में खेलने की मिलेगी सजा?
