

रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा के “चंगू-मंगू” वाले बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मेयर पर तीखा हमला बोला। मोहन खेड़ा ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा सत्ता के अहंकार को दर्शाती है और यदि जरूरत पड़ी तो वे नगर निगम से जुड़े कई मामलों की “पूरी पोल” खोल देंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में मोहन खेड़ा ने नगर निगम में मूर्ति खरीद घोटाले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की खरीद में वास्तविक दरों से कहीं अधिक भुगतान दिखाया गया, जबकि बाजार में उसी गुणवत्ता की मूर्ति की कीमत काफी कम थी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
मोहन खेड़ा ने आरोप लगाया कि रेट बढ़ाकर भुगतान किया गया और इसमें मिलीभगत की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक ले जाएगी।
उन्होंने मेयर विकास शर्मा के बयान को जनता का अपमान बताते हुए कहा कि रुद्रपुर की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।
मोहन खेड़ा ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं, बल्कि जनहित और पारदर्शिता की लड़ाई लड़ रहे हैं।




