रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम ने मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर और मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के बीच खेला गया। इसमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला डीएसबी परिसर नैनीताल और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बीच खेला गया। डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की और प्रतियोगिता की विजेता बनी।
समापन सत्र की अध्यक्षता सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. नागेन्द्र शर्मा, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉ. संतोष कुमार, क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, राजकीय महाविद्यालय जसपुर के प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट तथा राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के डॉ. सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप चंद्र पांडे ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रोफेसर दीपा वर्मा, प्रोफेसर पूनम रौतेला, प्रोफेसर भारत सिंह राजपूत, प्रोफेसर कमला बोरा, प्रोफेसर नीलोफर अख्तर, डॉ. रूचि, डॉ. प्रद्युम्न रिछारिया, डॉ. अनीता बिष्ट, डॉ. पंकज कुमार टम्टा, डॉ. नमिता कन्याल और डॉ. अपर्णा सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, सचिव जसवंत सिंह, योगेश पांडे सहित समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएसबी परिसर नैनीताल ने जीती कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता
