त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त चल रहे 3922 पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उपचुनाव की प्रक्रिया 30 सितंबर को नामांंकन पत्र दाखिल करने के साथ होगी।

Spread the love

12 अक्टूबर को मतदान होगा। 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। आयोग की अधिसूचना के बाद शनिवार को जिलाधिकारियों ने भी उपचुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पिछले वर्ष हुए थे।

इसमें बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। बाद में उपचुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों के 3890, ग्राम प्रधानों के 23 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नौ पद फिर भी विभिन्न कारणों से रिक्त रह गए।

इनमें हरिद्वार जिले के ग्राम पंचायत सदस्य के 13 व ग्राम प्रधान के तीन पद भी शामिल हैं। इस बीच रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर मामला उच्च न्यायालय में भी गया। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।

यह है उपचुनाव का कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उपचुनाव के लिए 30 सितंबर व एक अक्टूबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि चार अक्टूबर को सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

पांच अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 12 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना से संबंधित कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों में होंगे।

इन पदों पर होना है चुनावजिला (District)ग्राम पंचायत सदस्यग्राम प्रधानक्षेत्र पंचायत सदस्यपौड़ी11030800अल्मोड़ा8580001टिहरी5290401पिथौरागढ़2840200चमोली2790601नैनीताल2070102उत्तरकाशी1990102ऊधम सिंह नगर1080000रुद्रप्रयाग1070100चंपावत900000देहरादून650001बागेश्वर610001हरिद्वार140300कुल (Total)3,9042609


Spread the love