11 January 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Spread the love

मेष दैनिक राशिफल: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से किसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

वृषभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में परेशानियां समाप्त होंगी। जीवनसाथी से तालमेल बनता दिखाई देगा। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसे पाने में थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आएंगी। लेकिन किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है। लेकिन प्रियतम आज आपसे किसी चीज की अपेक्षा कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि होने की संभावना है। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपका दिन बना देगी। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में आप लाभ के लिए भरपूर ऊर्जा लगाएंगे, लेकिन मनोवांछित परिणाम प्राप्त न होने पर निराश भी हो सकते हैं। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में किसी समस्या को लेकर निराश रहेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं होगी।

तुला दैनिक राशिफल: आज परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि आप परिस्थिति को संभाल पाने में भी सफल होंगे। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आप सोच-समझकर निर्णय लेंगे। हालांकि किसी चीज को लेकर मन में उलझन भी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: पैसे अधिक खर्च होंगे। क्योंकि आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें, आज के दिन किसी को उधार में धन न दें।

मकर दैनिक राशिफल: आज आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। हालांकि आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। मन की मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सावधानी से काम करना होगा। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज आप अपने हित की बजाय दूसरों का हित करेंगे। अपनी मेहनत पर भरोसा करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन 4 शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शुक्ल योग और ब्रह्म योग बन रहे हैं. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. शिव कृपा से व्यक्ति को सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है. संतानहीन लोगों को यह व्रत करना चाहिए. इस दिन शिव पूजा के साथ शनि पूजा का भी सुंदर संयोग बना है. शिव और शनि कृपा से आपके सभी दुख दूर होंगे और जीवन में सुख-शांति आएगी.

शनि प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 43 मिनट से है. व्रती इस मुहूर्त में शिव मंदिर जाएं या घर पर ही शिवलिंग का गंगाजल एवं गाय के दूध से अभिषेक करें. फिर भोलेनाथ को फूल, फल, चंदन, अक्षत्, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, शहद, नैवेद्य, धूप, दीप आदि अर्पित करें. शिव चालीसा और शनि प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें. अंत में आरती से समापन करें. रात में जागरण करके अगले दिन सुबह स्नान दान के बाद पारण करें. शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि महाराज को सरसों का तेल, काले तिल, नीले या काले वस्त्र, शमी के पत्ते और फूल आदि अर्पित करें. शनि चालीसा एवं शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. शनि देव के आशीर्वाद से आपके दुख दूर होंगे. कंबल, दवाई, कपड़े, लोहा, चूते, चप्पल आदि का दान करें. वैदिक पंचांग से जानते हैं शनि प्रदोष व्रत का मुहूर्त, शुभ योग, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2025
आज की तिथि- द्वादशी – 08:21 ए एम तक, फिर त्रयोदशी – कल, 06:33 ए एम तक, चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 12:29 पी एम तक, मृगशिरा
आज का करण- बालव – 08:21 ए एम तक, कौलव – 07:25 पी एम तक, तैतिल – कल, 06:33 ए एम तक
आज का योग- शुक्ल – 11:49 ए एम तक, ब्रह्म
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- वृषभ- 11:55 पी एम तक, फिर मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:43 पी एम
चन्द्रोदय- 03:00 पी एम
चन्द्रास्त- 05:52 ए एम, जनवरी 12

शनि प्रदोष मुहूर्त और शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:15 ए एम से 12:29 पी एम
अमृत सिद्धि योग: 07:15 ए एम से 12:29 पी एम
शनि प्रदोष पूजा मुहूर्त: 05:43 पी एम से 08:26 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:14 पी एम से 02:56 पी एम
अमृत काल: 09:27 ए एम से 10:58 ए एम, कल 03:00 ए एम से 04:32 ए एम तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:34 ए एम से 09:52 ए एम
चर-सामान्य: 12:29 पी एम से 01:48 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:48 पी एम से 03:06 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:06 पी एम से 04:25 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:43 पी एम से 07:25 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:06 पी एम से 10:48 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 ए एम से 03:52 ए एम, जनवरी 11
चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:34 ए एम, जनवरी 11

अशुभ समय
राहुकाल- 09:52 ए एम से 11:11 ए एम
गुलिक काल- 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
यमगण्ड- 01:48 पी एम से 03:06 पी एम
दुर्मुहूर्त- 07:15 ए एम से 07:57 ए एम, 07:57 ए एम से 08:39 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
कैलाश पर – 08:21 ए एम तक, नन्दी पर – कल 06:33 ए एम तक, फिर भोजन में.


Spread the love