2024: गुरुवार को बदरीनाथ धाम में दो और गंगोत्री धाम में एक तीर्थ यात्री की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। अब तक यमुनोत्री में दस और गंगोत्री में दो यात्रियों समेत कुल 14 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।

Spread the love

इसमें एक स्थानीय तीर्थयात्री भी शामिल है।

मनीष कुमार (64) वर्ष निवासी शिव मंदिर रोड मूरागढ़ संभल उत्तर प्रदेश और लक्ष्मी देवी (72) वर्ष निवासी राजकोट गुजरात गुरुवार को स्वजन के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा आए थे। धाम में दोनों तीर्थयात्रियों का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों तीर्थयात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बताया कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

वहीं उत्तर प्रदेश आगरा की एक महिला तीर्थयात्री की गंगोत्री धाम में मृत्यु हुई है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को रामेश्वरी देवी (59) पत्नी गिरिराज शर्मा निवासी श्रीराम निर्वाणा रोहता आगरा उत्तर प्रदेश गंगोत्र धाम पहुंची। गंगा स्नान के दौरान रामेश्वरी देवी की तबीयत खराब हुई। स्वजन उसे विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय गंगोत्री में पहुंचाया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

17 से 19 मई तक बंद रहेंगे आफलाइन पंजीकरण काउंटर

हरिद्वार: यात्री सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा को खोले गए आफलाइन पंजीकरण काउंटर 17 से 19 मई तक बंद रहेंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि यह निर्णय धामों पर पूर्व से ही पंजीकृत यात्रियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक दर्शन कराए जाने की दृष्टि से लिया गया है।

चारधाम यात्रा को प्रदेश सरकार की ओर से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को अपनी पंजीकृत तिथि पर दर्शन लाभ प्राप्त हो सके। इसी क्रम में धामों पर टोकन के जरिए दर्शन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से कार्य कर रही है। जिससे श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन का लाभ मिल रहा है।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/
प्रिंट मीडिया :
शैल ग्लोबल टाइम/ संपादक अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड

पंजीकरण पश्चात धामों पर पहुंचकर दर्शन के लिए श्रद्धालु टोकन प्राप्त कर समयानुसार दर्शन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बिना पंजीकरण यात्रा न करें तथा पंजीकृत तिथियों पर ही धामों पर पहुंचें।


Spread the love