2025 Dos-Dont: 26 जनवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, इस दिन भक्तगण भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। माना जाता है कि इस दिन देवों के देव यानी कि महादेव का विवाह मां पार्वती से हुआ था।

Spread the love

इस दिन की पूजा को बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए क्योंकि अक्सर लोग अज्ञानतावश पूजा में कुछ गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें उतना फल नहीं मिलता जितनी की पूजा का मिलना चाहिए।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ दिनेश बम रुद्रपुर, उत्तराखंड

इसलिए इस दिन हर भक्त को पूजा के दिन कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए, आइए जानते हैं कि शिवरात्रि की पूजा के दिन क्या करें और क्या ना करें?

महाशिवरात्रि पर क्या करें? (Mahashivratri 2025 Dos-Dont)

  • महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करें।
  • भक्त पूरे दिन फलाहार या निर्जला व्रत रख सकते हैं।
  • अगर मनचाहे जीवनसाथी की इच्छा रखते हैं, तो अविवाहित लोग इस दिन जरूर व्रत रखें।
  • महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप करें।
  • गरीबों की मदद करें, दान दें, भूखों को भोजन कराएं।
  • महाशिवरात्रि की रात को जागकर भगवान शिव का भजन-कीर्तन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

महाशिवरात्रि पर क्या ना करें? (Mahashivratri 2025 ( Dos-Dont)

  • महाशिवरात्रि के दिन मांस, मछली, शराब और अन्य तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।
  • शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • शिवलिंग पर केतकी और केवड़ा के फूल न चढ़ाएं
  • महाशिवरात्रि के दिन अहंकार और दूसरों का अपमान करने से भगवान शिव अप्रसन्न होते हैं।
  • भोलेनाथ बहुत सरल हैं लेकिन उनका क्रोध काफी भयानक भी होता है इसलिए व्रत के दिन सावधानी बरतें वरना जरा सी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

Spread the love