2025: 12 अप्रैल को चैत्र महीने की पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) है और इस दिन चांद बेहद खूबसूरत नजर आने वाला है। बता दें अप्रैल महीने की पहली पूर्णिमा को ‘पिंक मून’ (Pink Moon 2025) कहा जाता है।

Spread the love

नाम सुनकर ऐसा लगता है कि जैसे इस दिन चांद गुलाबी रंग का दिखाई देता हो। लेकिन ऐसा नहीं है इस पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहने की खास वजह है। बता दें ‘पिंक मून’ नाम की उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में वसंत के समय खिलने वाले गुलाबी जंगली फूल से जुड़ी है। ये फूल अप्रैल की शुरुआत में खिलते हैं और इसी समय पूर्णिमा भी पड़ती है। इसलिए इस पूर्णिमा को ‘पिंक मून’ कहा जाता है। लेकिन क्या इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

12 अप्रैल को चंद्र ग्रहण है या नहीं (Chandra Grahan On 12 April 2025)

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें 12 अप्रैल को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। न ही इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा और न ही चंद्र ग्रहण।

चंद्र ग्रहण कब लगेगा 2025 (Chandra Grahan Kab Lagega 2025)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लग गया है और अब दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण भारतीय समय अनुसार 7 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।


Spread the love