रुद्रपुर छोलिया नृत्य करते हुए कलाकारों की टोली ने अतिथियों का किया स्वागत।। प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ रिपोर्टर उत्तराखंड दिनेश बम

Spread the love

रुद्रपुर,शैल सांस्कृतिक समिति, द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के उपरांत, पर्वतीय वाद्य यंत्रों की धुन और नृत्य करती महिला कलाकारों की टोली ने चार चांद लगा दिए। पर्वतीय वाद्ययंत्रों की धुन पर उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक पहाड़ी नृत्य , देवभूमि का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
शैल सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित मेले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।

दीप प्रज्वलित के उपरांत शैल परिषद की महिलाओं द्वारा शगुन गीत गाकर

आराध्या देव को याद कर उपस्थित दर्शकों को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: शैल परिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी मेले में जहां एक ओर सांस्कृतिक नृत्य और गायन के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कलाओं व पारंपरिक गीतों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है, देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है।यह पर्व हमारे प्रदेश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक, एकता का प्रतीक है।”

रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा, जिला महामंत्री अमित नारंग, वेद ठुकराल,शैल सांस्कृतिक समिति के प्रोग्राम में प्रतिभाग किया । शैल परिषद के द्वारा बुके देकर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकार बच्चों को विकास शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तरायणी कौतिक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में पहाड़ की संस्कृति रीति रिवाज के बारे में बताया। शैल परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सांसद अजय भट्ट ने जम कर प्रशंसा की। उपस्थित सभी दर्शकों को उत्तरायणी पर्व की बधाई दी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का शैल परिषद के पदाधिकारी ने बुके देकर स्वागत किया।

शैल परिषद के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। खटीमा की टीम छोलिया नृत्य के साथ कलाकारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य गायक विक्की आर्य के गीतों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।खटीमा की टीम ने झांकी के साथ मां नंदा-सुनंदा, नंदा राजजात का गुणगान करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल में भीड़ लगी रही। । लोगों ने जमकर पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

शैल परिषद की आजीवन सदस्य महिलाएं पूरे उत्तराखंड परिधान में सज धज कर कार्यक्रम में पहुंची थी। हिंदुस्तान ग्लोबल टाइल्स

रुद्रपुर,शैल सांस्कृतिक समिति उत्तरायणी कार्यक्रम का समापन। रिकॉर्ड 7 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम।

शैल परिषद के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, महामंत्री दिवाकर पाण्डे,कोषाध्यक्ष डी0के0दनाई,उपाध्क्ष मोहन उपाध्याय ,LM उप्रेती,नागेंद्र शर्मा,पूरन चन्द्र जोशी,राजेन्द्र सिंह बोरा, महेश कांडपाल,योगेश वर्मा, अतुल जोशी,संजय सिंह,उत्तम जंतवाल, हरीश पनेरू, शेखर जुयाल, हेम पांडे अनूज पाठक, मनीष बेलवाल,संजय दिनेश बम ,संजीव बुधौरी, हरीश दनाई ,नरेंद्र रावत, सतीश लोहनी, जगदीश बिष्ट, सी0 बी0 घिंडियाल, एल0डी0 जोशी , राजेंद्र बलौदी ,प्रकाश जोशी,महेश कांडपाल, D S बिष्ट,डी0एस0 मेहरा,त्रिभुवन जोशी , द्वारा दीप प्रज्वलित के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

हेमंत बिष्ट नैनीताल

हर संस्कृति में है संक्रांति,
मकर संक्रांति एक ऐसा ही पर्व है, जो हर संस्कृति में है और देश में कश्मीर से कन्याकुमारी और बंगाल से गुजरात तक इसकी मान्यता है. उत्तराखंड में घुघुति त्यार,उत्तरायणी, पंजाब में लोहड़ी है, उत्तर प्रदेश में खिचड़ी है, बिहार में संक्रांत हैं. असम में माघ बिहू, तमिलनाडु में पोंगल है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय राय,के0के0मिश्रा,दयाकिसन बुढ़लाकोटी डॉ नीरजा पंत,मुकुल उप्रेती,त्रिलोचन पनेरू,डी0डी0गुणवन्त,तनुजा बुधौरी, विनीता पांडे, सुधा पटवाल , मोहिनी बिष्ट, जानकी त्रिपाठी, पुष्पा जोशी,कमला पाठक, सुधा जोशी, हंसी मिश्रा, नीलम,पांडे लीला दनाई, नीलम कांडपाल ,भावना मेहरा, शकुन्तला तड़ियाल,हरीश मिश्रा, दीपा जोशी, मंजू दनाई ,सुनीता पांडे ,तारा जोशी, शोभा मिश्रा, प्रभा मेहरा ,शालिनी बोहरा, गिरीश तड़ियाल,सरिता उपाध्याय ,हेमा पंत, कुमकुम उपाध्याय, रेखा, ममता त्रिपाठी,पूजा, भारती जोशी,आदि उपस्थित थे।


Spread the love