


हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड


ऐसे होती है कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की गणना
पूर्णिमा से अमावस्या के बीच के 15 दिनों को कृष्ण पक्ष कहा जाता है. वहीं, दूसरी तरफ अमावस्या से पूर्णिमा तक की अवधि को शुक्ल पक्ष कहा गया है. अमावस्या के अगले दिन से ही चंद्रमा का आकार बढ़ना शुरू हो जाता है जिससे अंधेरे में भी चंद्रमा की काफी तेज रोशनी दिखाई देती है. अमावस्या के बाद चंद्रमा अपने पूरे तेज पर रहता है. इसलिए शुक्ल पक्ष के इन 15 दिनों के दौरान कोई भी नया काम करना बेहदटी शुभ माना जाता है. आइए पहले जानते हैं कि कैसे हुई थी कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की शुरुआत.

कैसे शुरू हुआ कृष्ण पक्ष?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, दक्ष प्रजापति की 27 बेटियां थीं जिनका विवाह उन्होंने चंद्रमा से कर दिया था. वे 27 बेटियां 27 स्त्री के रूप में मानी जाती है लेकिन चंद्रमा केवल रोहिणी से ही प्रेम करते थे. ऐसे में बाकी पुत्रियों ने अपने पिता से इस बात की शिकायत कर दी. दक्ष के समझाने के बाद भी चंद्रमा ने रोहिणी को ही अपनी पत्नी माना और बाकी पत्नियों को अनदेखा करते रहे. तब क्रोध में आकर दक्ष प्रजापति ने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दिया. श्राप के कारण ही चंद्रमा का तेज धीरे-धीरे कम हो गया और ऐसे में कृष्ण पक्ष की शुरुआत हुई.
हिंदू धर्म में किसी भी खास आयोजन में तिथियों की विशेष भूमिका होती है। पंचांग एक हिंदू कैलेंडर है। पंचांग दैनिक और मासिक होता है। दैनिक पंचांग में जहां एक दिन विशेष का विवरण होता है वहीं मासिक पंचांग में पूरे महीने भर का विवरण होता है। मासिक पंचांग यानी हिंदू कैलेंडर में एक महीने को 30 दिनों में बांटा गया है। इस 30 दिनों को दो-दो पक्षों में बांटा जाता है। जिसमें 15 दिन के एक पक्ष को शुक्ल पक्ष कहते है और बाकी बचे 15 दिन को कृष्ण पक्ष कहा जाता है। चंद्रमा की कलाओं के ज्यादा और कम होने को ही शुक्ल और कृष्ण पक्षय कहते हैं। आइए जानते हैं वैदिक शास्त्र में इन दोनों पक्षो का महत्व।

हिंदू कैलेंडर में 1 महीने को दो हिस्सों में बांटा गया है- कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। यह बंटवारा चंद्रमा की कलाओं के ज्यादा या कम होने के अनुसार होता है। पूर्णिमा से अमावस्या तक बीच के दिनों को कृष्ण पक्ष कहा जाता है। इसके उलट अमावस्या से पूर्णिमा तक का समय शुक्ल पक्ष कहलाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्ल पक्ष को शुभ माना जाता है, जबकि कृष्ण पक्ष को अशुभ मानते हैं। ऐसा चंद्रमा की जीवन शक्ति और रोशनी के कारण होता है।
ऐसे शुरू हुई कृष्ण पक्ष की शुरुआत
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार दक्ष प्रजापति ने अपने 27 बेटियों का विवाह चंद्रमा से कर दिया। लेकिन चंद्रमा केवल रोहिणी से ही प्यार करते थे। बाकी नक्षत्र कन्याओं ने अपने पिता से शिकायत की। इससे दक्ष प्रजापति नाराज हो गए और क्रोधित होकर उन्होंने चंद्रमा को क्षय रोग का श्राप दे दिया। रोग के कारण चंद्रमा का तेज धीरे-धीरे कम होता गया। कृष्ण पक्ष की शुरुआत यहीं से हुई।
कृष्ण पक्ष की तिथियां- 15 दिन (पूर्णिमा, प्रतिपदा, प्रतिपदा, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी)
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड
अमावस्या और पूर्णिमा के बीच वाले भाग को शुक्ल पक्ष कहा जाता है। अमावस्या के बाद के 15 दिन को हम शुक्ल पक्ष कहते हैं। अमावस्या के अगले ही दिन से चन्द्रमा का आकर बढ़ना शुरू हो जाता है और अंधेरी रात चांद की रोशनी में चमकने लगती है। पूर्णिमा के दिन चांद बहुत बड़ा और रोशनी से भरा हुआ होता है। इस समय में चंद्रमा बलशाली होकर अपने पूरे आकार में रहता है यही कारण है कि कोई भी शुभ काम करने के लिए इस पक्ष को उपयुक्त और सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
मान्यता है कि क्षय रोग से चंद्रमा का अंत निकट आता गया। वह ब्रह्माजी जी के पास गए और उनसे मदद मांगी। तब ब्रह्मा जी और इंद्र देव ने चंद्रमा को शिवजी की आराधना करने को कहा। शिवजी की आराधना करने के बाद शिव जी ने चंद्रमा को अपनी जटा में जगह दी। ऐसा करने से चंद्रमा का तेज फिर से लौटने लगा। इससे शुक्ल पक्ष का निर्माण हुआ ।
