

देर रात भारतीय अधिकारियों ने माहौल तो समझ लिया था, लेकिन लोगों में पैनिक ना हो इसलिए सब कुछ सामान्य बताया. लेकिन सुबह होते-होते यह साफ हो गया था कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले की नापाक कोशिश की थी.

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, हमले की कोशिश की
दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की. लेकिन मुस्तैद भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान की हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया. नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान को फिर से मुंह की खानी पड़ी.
लेकिन पाकिस्तान की इस कुत्सित कोशिश के बाद भारत ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. भारत सैन्य बलों ने पाकिस्तान में घुसकर फिर लाहौर में मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. रावलपिंडी स्टेडियम के भी तबाह होने की सूचना मिल रही है.
भारत के वो 15 शहर, जिन्हें पाकिस्तान ने निशाना बनाने की कोशिश की
भारत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 7 और 8 मई की बीच की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की.
भारत सरकारी की ओर जारी प्रेस नोट, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान ने बीती रात क्या कुछ कियाः

पाकिस्तान की कोशिशों को भारत ने कैसे किया नाकाम
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की इन




