

स्वास्थ्य महानिदेशक ने जारी किए निर्देश

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
स्वास्थ्य महानिदेशालय, उत्तराखंड ने HMPV के फैलाव को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, उत्तराखंड में अभी तक HMPV का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पतालों में संक्रमण से बचाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

HMPV Virus
जिलों के डीएम और सीएमओ को निर्देश
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी जिलों के डीएम और सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में आइसोलेशन बेड, वार्ड आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयाँ, चिकित्सा उपकरण, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
रीजों की निगरानी हुई कड़ी
इस आदेश के तहत, चिकित्सा अधिकारियों को इन्फ्लूएंजा, सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया जैसी सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की निगरानी कड़ी करने को कहा गया है। अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन बीमारियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। भारत सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि HMPV वायरस पहले से ही देश में मौजूद है, और इसके पहले भी कुछ मामले सामने आ चुके हैं। यदि अब और मामले सामने आते हैं, तो यह कहना मुश्किल होगा कि यह वायरस भारत में नया है।
रुद्रपुर जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, लोगों से अपील की गई है सतर्क रहें ।




