रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया गया। जांच के बाद मेयर पद के नामांकन कराने वाली आम आदमी पार्टी से किरन विश्वास पांडे का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि किरन की उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई निर्वाचन नामावली और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की जांच में उनकी उम्र 30 वर्ष से कम पायी गई है। जबकि मेयर पद के लिए प्रत्याशी की उम्र की सीमा 30 वर्ष होनी जरूरी है। इसके चलते आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी किरन विश्वास पांडे का नामांकन निरस्त किया गया है। वहीं अन्य सातों प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। अब रुद्रपुर मेयर पद के लिए भाजपा से विकास शर्मा, कांग्रेस से मोहन लाल खेड़ा, समाजवादी पार्टी से इमरान अहमद अंसारी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, नूर अहमद, अजय कुमार मैदान में रह गए हैं। दो जनवरी को नाम वापसी का दिन तय है। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। वहीं तीन जनवरी को प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा।

Spread the love

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी किरन विश्वास का नामांकन निरस्त

रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार किरन विश्वास पांडे का नामांकन उनकी उम्र 30 वर्ष से कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। अन्य सात प्रत्याशियों के…

रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया गया। जांच के बाद मेयर पद के नामांकन कराने वाली आम आदमी पार्टी से किरन विश्वास पांडे का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि किरन की उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई निर्वाचन नामावली और शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की जांच में उनकी उम्र 30 वर्ष से कम पायी गई है। जबकि मेयर पद के लिए प्रत्याशी की उम्र की सीमा 30 वर्ष होनी जरूरी है। इसके चलते आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी किरन विश्वास पांडे का नामांकन निरस्त किया गया है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

वहीं अन्य सातों प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। अब रुद्रपुर मेयर पद के लिए भाजपा से विकास शर्मा, कांग्रेस से मोहन लाल खेड़ा, समाजवादी पार्टी से इमरान अहमद अंसारी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, नूर अहमद, अजय कुमार मैदान में रह गए हैं। दो जनवरी को नाम वापसी का दिन तय है। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। वहीं तीन जनवरी को प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा।


Spread the love