
मेष- आर्थिक तौर पर आज आपको बदलाव देखने को मिल सकता है दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है पिता की सलाह आपके काम आ सकती है।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर ,उत्तराखंड
वृषभ- जो भी आप चाहते हैं उन्हें नोट करें और उसके बाद उसे पाने के लिए पूरे दिल से जुट जाएं। माता पिता की सेहत को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। धन खर्च में भी वृद्धि हो सकती है।
मिथुन- आज का दिन कुछ समस्याओं को लेकर आया है आर्थिक तौर पर कमजोरी बनी रह सकती है मित्रों का आपको सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
कर्क- आज का दिन बढ़िया होने वाला है प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का मौका मिल सकता है धन खर्च में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल आज मिल सकता है।
सिंह- विद्यार्थियों को अभी मेहनत करने की जरूरत है आप कुछ नया सीख सकते हैं। घर के मुखिया की सेहत अच्छी बनी रह सकती है आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में अधिक लगा रह सकता है।
कन्या- वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है कोई अच्छी खबर आपको आज सुनने को मिल सकती है लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
तुला- आज का दिन बढ़िया होने वाला है आप कभी भी निराश नहीं होंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी।
वृश्चिक- पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है अपने मन की बात आप माता पिता से कहेंगे। बड़े भाई बहन का साथ भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का आनंद उठा सकते हैं।
धनु- नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं आपको शायद रिश्तेदारों के साथ यात्रा की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
मकर- अभी बुद्धिमानी से बातचीत करें आज का दिन ठीक ठाक होने वाला है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सुख समाचार की प्राप्ति हो सकती है माता पिता के साथ मन की बात करेंगे।
कुंभ- इस वक्त संगीत और फोटोग्राफी में आपकी दिलचस्पी होगी। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं अपने मित्रों और परिवार के साथ इस प्रतिभा को साझा करें। आज आप अपने व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीत लेंगे।
मीन- मित्रों के साथ आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है मगर शाम तक सब ठीक होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।
