लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने एक बार फिर अपनी धमक पेश की है ।आज राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड से विकासनगर तक निकाली गई बाइक रैली से यह ज़ाहिर होता है कि बॉबी पंवार टिहरी में किसी को भी आसानी से जीतने नहीं देंगे, इस रैली में एक विशाल युवा वर्ग फिर इकट्ठा हो गया और बॉबी की दावेदारी को मज़बूत करने का काम कर गाया । बॉबी पंवार के पर्चा भरने वाले दिन भी एक विशाल जनसमूह बॉबी के समर्थन में आया था और अपनी दावेदारी का मुज़ाहिरा पेश किया था, ग़ौरतलब है कि बॉबी पिछले कुछ समय से युवाओं के मुद्दों जैसे भर्ती घोटाले, नियुक्तियों में धांधली , भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सड़कों पर आंदोलन के रहे है , सरकार से सीधा टकरा रहे थे जिस करण एक बार जेल भी गये ,जिसमें उनको युवाओं का भरपूर सहयोग भी मिला था।परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह बाइक रैली प्रेमनगर – सुधोवाला-झजरा-सेलाकुई – सहसपुर होते हुए विकासनगर तक पहुँची, इस दौरान बॉबी पंवार ने लोगों से जनसंपर्क भी किया और अपने पक्ष में लोगो से वोट करने कि अपील की ।चुनाव में बॉबी पंवार का सीधा मुक़ाबला भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला से है । जहां माला राज्यलक्ष्मी दो बार से सांसद है तो वहीं ज़ोत सिंह गुनसोला भी पूर्व में 2 बार विधायक रह चुके है वहीं एक बेरोज़गार युवा का दो दिग्गजों को चुनाव में चुनौती पेश करना बड़ी बात है । लोकसभा के लिए उत्तराखण्ड में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होने है ।
Spread the loveमेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई देंगी। आज कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजक्ट मिलेगा, जिसे करने […]
Spread the loveतो क्या मुसलमान हिंदू आबादी से ज्यादा हो जाएंगे? प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड) Scroll.in के एक […]
Spread the loveओलंपिक महासंघ को केंद्रीय जीटीसीसी अपनी उत्तराखंड के निरीक्षण की रिपोर्ट भी सौंपेगी। उत्तराखंड में जनवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग, फेंसिंग, हैंडबाल और वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं […]