उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर ठंड सताएगी। प्रदेशभर में अगले सप्ताह हल्की बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी एक बार और सताएगी ठंड, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम Hindustan Global Times/प्रिंट मीडिया: शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

Spread the love

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड एक बार फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है।

Kedarnath: पैदल मार्ग पर बेलचा-फावड़ा से बर्फ हटाने में जुटे मजदूर, हिमखंड जोन सक्रिय होने का खतरा, तस्वीरें

यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी। वहीं, सात मार्च के देहरादून के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

Hindustan Global Times/प्रिंट मीडिया: शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट ,रूद्रपुर उत्तराखंड

Spread the love