कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है जिसमें उत्तराखंड से दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को पार्टी ने टिकट दिया है।

Spread the love

दो सीटों के लिए हुआ लंबा मंथन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया। दोनों सीटों पर संभावित दावेदारों के नामों पर लगातार मंथन चलता रहा। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रत्याशी ने नाम फाइनल किए।

गढ़वाल सीट पर गणेश गोदियाल ने दांव लगाया
कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी थी। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है।जबकि मसूरी विधानसभा सीट से 2002 व 2007 में विधायक चुने गए जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया।

उनके सामने इस सीट पर राजशाही का तिलिस्म तोड़ने की चुनौती है। आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर इस बार भी प्रदीप टम्टा पर दांव लगाया है। 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर टम्टा सांसद चुने गए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उन्हें हार मिली।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पैरवी काम आई और पार्टी ने उनकी पसंद के अनुसार उनके पुत्र को चुनाव मैदान में उतार दिया। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर पार्टी ने निष्ठावान और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का हिस्सा रहे प्रकाश जोशी सभी दावेदारों पर भारी पड़ गए।

कांग्रेस ने उत्तराखंड की कुल पांच में से तीन संसदीय सीटों गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा के लिए गत 12 मार्च को प्रत्याशियों की घोषणा की थी। हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंहनगर की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बनने से पेच फंस गया था। पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद 11 दिन बाद यह मामला सुलझ सका।

प्रत्याशियों के चयन विशेष रूप से हरिद्वार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी बात मनवाने में सफल रहे। वह अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्तमान राजनीतिक चुनौती को देखते हुए हरीश रावत को मजबूत प्रत्याशी बताते रहे।

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर टिकट की दौड़ में बाजी आखिरकार पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के हाथ लगी। इस सीट पर दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल भी आगे माने जा रहे थे। बाद में प्रत्याशियों के संबंध में अंतिम निर्णय के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रकाश जोशी पर भरोसा जताया

Hindustan global Times/शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर।

Spread the love