भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मंगलवार को दिवाली पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बलबीर रोड स्थित कार्यालय में दीपावली पूजन के उपरांत मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजियों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की गई।

Spread the love

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की बधाई देते हुए जीवन कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवाली उत्साह, उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का त्यौहार है। यह पर्व सभी प्रदेशवासियों को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करते हुए राज्य को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करें। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम के अपने मंदिर में विराजने पर आई पहली दिवाली को हर्षोल्लास पूर्वक भव्य तरीके से मनाने की अपील की।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

पूजन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजान दास, सविता कपूर, आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल आदि उपस्थित थे।


Spread the love