उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के चलते पारा बिल्कुल नीचे लुढ़क गया है, जिसका असर यह है की उत्तराखण्ड शीतलहर की चपेट में है, शीतलहर ने मानो लोगो को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है, जो लोग काम से घरों से बाहर निकल भी रहे है पूरी तरह सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार थाम कर रख दी है, घने कोहरे से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है, पिछले 3 दिन से रुद्रपुर, हल्द्वानी में धूप नही निकली जिससे तापमान में गिरावट आती जा रही है।13 जनवरी तक रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, नैनीताल हरिद्वार, देहरादून और में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान यात्रियों से सावधानी बरतनी की अपील की गई है।

Spread the love

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

रुद्रपुर ( उत्तराखंड ) प्रदेश के मैदानी जिले इन दिनों सर्द हवाओं से पैदा हो रही ज़बरदस्त गलन की चपेट में है। घना कोहरा होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। सर्द हवाएं चलने और पारा लुढ़कने के कारण कंपकंपी छूट रही है। पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। सूरज निकलने के बाद भी धूप बेअसर हो रही है। गलन बढ़ने के कारण घरों में रह रहे लोगों को भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। देहरादून से उधम सिंह नगर तक पछुआ हवाओं के असर के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता दिख रहा है।

सर्दी के प्रकोप से अभी राहत मिलने की संभावना भी नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड के प्रभाव में अभी और वृद्धि होगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। कहा है कि आगामी पांच दिन प्रदेश के तराई-भाबर क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही शनिवार को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरिद्वार में घने कोहरे की संभावना जताई

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्र, रुद्रपुर,ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपद में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। साथ ही आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड में वृद्धि होने के पूरे आसार

ऐसे में ठंड में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं। इधर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर,हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार का दिन काफी ठंडा रहा। अधिकतम तामपान 12.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर और ठिठुरन के बीच लोग विभिन्न स्थानों पर अलाव सेंकते नजर आए।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंट न्यूज़ शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर उत्तराखंड। (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

Spread the love