द्वाराहाट। उत्तराखण्ड में जंगलों की आग लगातार विकराल होती जा रही है। कई जगहों पर हालात बेहद खराब हैं। कुमाऊं की बात करें तो यहां नैनीताल और अल्मोड़ा में जंगल धधक रहे हैं। नैनीताल जिले में कई जगहों पर वनाग्नि हो रही है, वहीं अल्मोड़ा में भी जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच अल्मोड़ा के द्वाराहाट में द्रोणागिरी मंदिर परिसर में लगी आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो में आग का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि मंदिर परिसर के अंदर कुछ भक्तजन मौजूद हैं और आसपास आग लगी है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। आग का विकराल रूप देखकर भक्तजन भागते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों द्वाराहाट के द्रोणागिरी मंदिर में नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और खासी संख्या में भक्तजन य
Spread the loveउत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर भाजपा अब उनके नामांकन में जुट गई है। उधर, कांग्रेस हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर टिकट को […]
Spread the loveसोमवार को सीएम के सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचने के दौरान मुख्य बिल्डिंग के प्रवेश बिंदु पर राज्य संपत्ति विभाग के वाहन चालक वीरेंद्र भट्ट ने हंगामा कर दिया […]
Spread the love जन सरोकारों की बुलंद आवाज़ – अजय जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आज के दिन जन्मे उस व्यक्तित्व को कोटि-कोटि शुभकामनाएं, जिन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ खबरों […]