वहीं अब जब पीएम मोदी भारत लौट आए हैं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। शपथग्रहण को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को शपथग्रहण के लिए सजा दिया गया है। 20 फरवरी को सुबह 11 बजे शपथग्रहण समारोह होना है। इससे पहले सीएम पद कोलेकर भाजपा में मंथन जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि आलाकमान ने सीएम का नाम तय कर लिया है। आज शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में नाम का ऐलान किया जाएगा।
किसे मिलेगी राजधानी की कमान?
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में दो भाजपा विधायकों के नाम सामने आ रहे हैं। ये नाम हैं- अभय वर्मा और रेखा गुप्ता। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, दो नए नामों पर पार्टी में चर्चा बढ़ रही है। अभय वर्मा पूर्वांचली हैं और दो बार विधायक रहे हैं, जबकि रेखा गुप्ता मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, और उनका महिला और बनिया होने का पहलू उन्हें मुख्यमंत्री बनने में मदद कर सकता है।
खबरों के अनुसार, बिहार के मिथिलांचल से आने वाले अभय वर्मा का नाम इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि इस चुनाव में पूर्वांचली वोटरों ने बड़ी भूमिका निभाई है। वह दो बार से लक्ष्मीनगर सीट से आम आदमी पार्टी को हरा चुके हैं। वहीं रेखा गुप्ता पार्षद भी हैं, और उनका महिला होना उनके पक्ष में काम कर सकता है।
8 तारीख को आए थे दिल्ली चुनाव के नतीजे
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए। इस चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

