इस दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
Accelerate Action थीम के साथ मनाया जा रहा इस वर्ष का महिला दिवस
प्रतिवर्ष तरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम “Accelerate Action” तय की गई है।
महिला दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 सदी (सन 1908) सदी की शुरुआत में में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए हुई थी। पहली बार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने लिए वोट देने का अधिकार एवं उचित वेतन के लिए मार्च निकाला था। इस मार्च के कुछ साल बाद पहले बार 19 मार्च 1911 में स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क जैसे देशों में पहले बार इस दिन को मनाया गया।
(Image-freepik)
संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को क्यों मान्यता?
रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं में अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है।
(Image-freepik)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या है उद्देश्य?
इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
FAQs-
प्रश्न 1: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: International Women’s Day प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
प्रश्न 2: वर्ष 2025 के लिए महिला दिवस की थीम क्या है?
उत्तर: वर्ष 2025 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “Accelerate Action” है।
प्रश्न 3: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को कब आधिकारिक रूप से शामिल किया?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ष 1975 में में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।
प्रश्न 4: अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय महिला दिवस में क्या अंतर है?
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त है और यह प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इसके इतर भारत में प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, कवियत्री और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली नेता सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी को “राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया जाता है।

