भू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान रविवार को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमारे विरोध प्रदर्शन को कल 300 दिन पूरे हो रहे हैं और हम दिल्ली कूच करेंगे।

Spread the love

मोदी सरकार का असली चेहरा उजागर- किसान नेता

सरवन सिंह पंढेर ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हम ट्रैक्टर और ट्राली का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमें अभी भी दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

किसान नेताओं ने कहा कि 101 किसानों के जत्थे ने शुक्रवार को एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली कूच किया था। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने किसानों को आगे न बढ़ने के लिए कहा और धारा 163 लगा दी गई। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड्स को पार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। पुलिसकर्मियों ने किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोली भी छोड़े थे।

किसान नेता ने दावा किया कि आंसू गैस के गोले दागने के कारण कई किसान घायल हुए हैं। किसान नेताओं ने दावा किया कि दो किसान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। किसानों ने हरियाणा सरकार पर ज्यादती करने का आरोप लगाया।

संसद में दिए गए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि हमें तो अपनी फसलों से हुए नुकसान का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान एमएसपी की घोषणा कर रहे हैं लेकिन पूरी स्थिति भ्रामक और अस्पष्ट है।

पुलिस का बयान

इस बीच हरियाणा पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने हंगामा किया और बैरिकेड को तोड़ने की पूरी कोशिश की। पुलिस ने कहा कि इस जत्थे में कोई जिम्मेदार किसान नेता नहीं दिखाई दिया और कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक थे।


Spread the love