
किच्छा। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर सक्रियता दिखाते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किच्छा का औचक निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे शुक्ला ने अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और मरीजों से सीधा संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति जानी।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव से संवाद करते हुए शुक्ला ने चिकित्सकों, विशेषज्ञ स्टाफ और संसाधनों की कमी पर चिंता जताई। अधीक्षक ने सर्जन, नर्सिंग स्टाफ और अन्य तकनीकी कर्मियों की कमी को प्रमुख समस्या बताया और शासन स्तर से शीघ्र समाधान की मांग की।
पूर्व विधायक ने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल से वार्ता कर स्वास्थ्य केंद्र के लिए तत्काल आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की मांग की। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सितारगंज में तैनात किए जा रहे सर्जन को सप्ताह में तीन दिन किच्छा सीएचसी में सेवाएं देने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, 9 नर्सिंग स्टाफ और 6 संविदा चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
शुक्ला ने कहा कि नियुक्तियों के बाद स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और आम जनता को इलाज में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेहत से जुड़ी सुविधाओं पर कोई समझौता नहीं होगा।
निरीक्षण दौरे में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ नेता धर्मराज जायसवाल, पूर्व सभासद संदीप अरोड़ा, कविता मान, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, प्रकाश पंत, चंदन जायसवाल, धनीराम, नितिन फुटेला, श्याम सुंदर बिष्ट, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, रमन कोली, मिथुन मंडल, राजकुमार कोली, टीकम सिंह कोरंगा, हीरा सरकार, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, सुनीता गंगवार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
