
इसके अलावा रोहित शर्मा ने गाबा टेस्ट में ओपनिंग करने के संकेत दिए। उन्होंने नेट्स में नई गेंदों का सामना किया। ऐसे में वह ब्रिस्बेन में ओपनिंग करते दिख सकते हैं।


खबर)
प्रिंट मीडिया,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में गेंदबाजी के दौरान बुमराह थोड़ी परेशानी में दिखे थे। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी। दूसरी पारी में उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की थी। इस ओवर में उनकी रफ्तार कम थी। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे। बुमराह ने सभी चिंताओं को गुरुवार (12 दिसंबर) को दूर कर दिया।
वॉर्म अप के बाद बुमराह ने 30 मिनट गेंदबाजी की
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार 31 साल के बुमराह ने नेट्स में गेंदबाजी से पहले भारतीय टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ वॉर्म अप किया। इसके बाद उन्होंने 30 मिनट तक गेंदबाजी की। बुमराह ने 2 मैचों में 11.25 के औसत से 12 विकेट लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी को तीन बार, स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा को दो-दो बार आउट किया है।
रोहित शर्मा ने नई गेंद का किया सामना
आउट ऑफ फॉर्म कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के बाद गुरुवार (12 दिसंबर) को नेट्स में नई गेंद का सामना करने में समय बिताया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत में नेट्स में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने राहुल की जगह लेने से पहले स्लिप ट्रेनिंग पूरी की।
रोहित ने बुमराह, सिराज और आकाशदीप का सामना किया
रोहित ने बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप का सामना नई गेंद से किया। ऐसा उन्होंने एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले नहीं किया था। राहुल फिर सेशन में बाद में नेट्स पर लौटे और साथी मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली के साथ नई गेंद का सामना किया। रोहित शर्मा ने एडिलेड में 3 और 6 रन बनाए। पिछली 12 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो बार 20 से ऊपर गए हैं।
स्टीव स्मिथ की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का कारण है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ की फॉर्म सिरदर्दी का कारण है। स्मिथ ने टेस्ट सीरीज में 3 पारियों केवल 19 रन बनाए हैं। पिछली 24 पारी से उन्हें शतक का इंतजार है। ()
