आदर्श कॉलोनी में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

Spread the love

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में निशान यात्रा निकालते लोग। संवाद

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल की ओर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। बुधवार को बड़ी संख्या में मंडल से जुड़े श्रद्धालु आदर्श कालोनी स्थित चामुंडा मंदिर में एकत्र हुए। यहां से केसरिया सहित विभिन्न ध्वजों से साथ निशान यात्रा निकाली गई।

यात्रा में शामिल लोग खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होती हुई निशान यात्रा

मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद आदर्श कालोनी घासमंडी में शनिदेव मंदिर के पास द्वितीय श्याम संकीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरा श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार भी सजाया गया। निशान यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अनिल चौहान, सुशील चौहान, राजीव चावला, मनोज आर्य, नरेश सागर, रंजीत आदि थे। संवाद


Spread the love