
सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण, नगर निगम में भव्य आयोजन!


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
गांधी पार्क में बीजेपी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नया आधार संगठन की अध्यक्ष रेनू शर्मा और उनकी टीम के नेतृत्व में नगर निगम के सिटी मैनेजर मनोज कर्नाटक, ममता आर्य, शिप्रा मैडम की अध्यक्षता में समस्त SHG महिला समूहों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर महापौर के प्रथम वर्षीय कार्यकाल और मुख्यमंत्री के सफल 3 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभा, गीता, माया, पुष्पा, प्रिया, मंजू, पिंकी, ममता, स्नेहलता, रंजना समेत अनेक SHG महिला समूहों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महिला सशक्तिकरण और विकास की ओर एक और कदम!
